Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pippa Bts Video: 'पिप्पा' के लिए ईशान खट्टर ने की कड़ी मेहनत, शेयर किया पर्दे के पीछे का वीडियो

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 03:59 PM (IST)

    Pippa Bts Video ईशान खट्टर की फिल्म पिप्पा ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। अब एक्टर ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म का बिह ...और पढ़ें

    ईशान खट्टर ने शेयर किया 'पिप्पा' का बीटीएस वीडियो (Photo Credit: Instagram)
    ईशान खट्टर ने शेयर किया 'पिप्पा' का बीटीएस वीडियो (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. ईशान खट्टर ने शेयर किया 'पिप्पा' का बीटीएस वीडियो
    2. वीडियो में दिखी ईशान खट्टर की कड़ी मेहनत
    3. फैंस ने की एक्टर की तारीफ

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pippa Bts Video: ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' आज 10 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गयी है। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेन्युली भी दिखाई दिए हैं। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन राजा कृष्ण मेनन ने किया है।

    ईशान फिल्म में एक युवा सैनिक के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। अब एक्टर ने इस फिल्म का बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। यह बिहाइंड द सीन वीडियो ईशान खट्टर की कड़ी मेहनत को दिखाता है।

    यह भी पढ़ें: Priynashu Painyuli on Pippa: मेजर राम मेहता बने प्रियांशु ने कहा- 'कलाकार के तौर पर मेरा योगदान है ये किरदार'

    ईशान खट्टर ने शेयर किया 'पिप्पा' का बीटीएस वीडियो

    ईशान खट्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म 'पिप्पा' का एक पर्दे के पीछे का वीडियो साझा किया है। उनकी यह फिल्म आज 10 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गयी है। इस फिल्म में ईशान ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ईशान को एक्शन में दिखाया गया है। इसके साथ ही इसमें मृणाल ठाकुर भी नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

    वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ईशान खट्टर ने लिखा 'एक शॉट से दूसरे शॉट तक। पिप्पा की कहानी को जीवंत बनाने के लिए क्या करना पड़ा, इसकी एक झलक यहां दी गई है'। इसके साथ ही इस वीडियो को एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया और लिखा 'हमारे बीटीएस और सैन्य बूट कैंपों की बस एक झलक'।

    क्या है फिल्म 'पिप्पा' की कहानी?

    बता दें कि यह फिल्म 1947 में देश विभाजन के बाद पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान की परिस्थितियों के बारे में बताती है। इसके बाद इसमें 1970 का जिक्र आता है। कुल मिलाकर इस फिल्म की कहानी  गरीबपुर की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 1971 में भारत के साथ पाकिस्तान के युद्ध के दौरान एक महत्वपूर्ण घटना थी।

    खबरें और भी

    ईशान खट्टर के फैंस फिल्म में उनके किरदार और एक्टिंग की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने फिल्म को जबरदस्त बताया, तो कुछ ने उनकी एक्टिंग को काफी सराहा।

    यह भी पढ़ें: Pippa Movie Review: गहराई में उतरकर ही पता चलती है 'पिप्पा' और रिश्तों की मजबूती, कैसी रही ईशान की अदाकारी?