विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जन्मदिन पर Prabhas का डबल धमाका, Rajasaab बनकर उड़ाया गर्दा, सालार 2 को लेकर हुआ ये ऐलान

Published: Wed, 23 Oct 2024 05:42 PM (IST)

सुपरस्टार प्रभास का 45वां जन्मदिन फैंस के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान लेकर आया। एक तरफ जहां उनकी मोस्ट ...और पढ़ें

प्रभास की फिल्म 'सालार: पार्ट 2' को लेकर हुई घोषणा/ फोटो- IMDB
प्रभास की फिल्म 'सालार: पार्ट 2' को लेकर हुई घोषणा/ फोटो- IMDB

HighLights

  1. प्रभास ने एक साथ दिए फैंस को दो सरप्राइज
  2. 'सालार: 2' की शूटिंग को लेकर आया अपडेट
  3. प्रभास के पास हैं एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रभास भले ही साउथ सिनेमा के बड़े सितारे हों, लेकिन हिंदी दर्शकों के बीच भी अभिनेता को लेकर दीवानगी कम नहीं है। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी प्रभास और अनुष्का शेट्टी स्टारर फिल्म 'बाहुबली 1' और 'बाहुबली-2' को जितना प्यार तेलुगु ऑडियंस ने दिया, उतना ही हिंदी दर्शकों से मिला।

लोगों ने उनकी फिल्म के लिए अपनी पॉकेट ढीली करने में जरा भी कंजूसी नहीं की। इस फिल्म के बाद उनकी साहो से लेकर राधे श्याम, सालार और कल्कि 2898 सहित सभी फिल्मों को पैन इंडिया रिलीज किया गया।

'भैरव' बनकर फिल्म कल्कि 2898 एडी में वह एक बार फिर छा गए। जून में रिलीज हुई इस फिल्म के पांच महीने बाद अब मेकर्स ने प्रभास के चाहने वालों को एक नहीं, बल्कि दो बड़े सरप्राइज दिए हैं।

राजा साहब के साथ ही किया 'सालार-2' की घोषणा

23 अक्टूबर 1979 में जन्मे प्रभास आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर मारुति के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'राजा साहब' से जहां प्रभास का शानदार लुक मेकर्स ने शेयर किया, वहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर 'सालार-2' की शूटिंग को लेकर घोषणा की।

यह भी पढ़ें: Raja Saab: खुलेगा भूतिया हवेली का दरवाजा, Prabhas की हॉरर कॉमेडी 'राजा साहब' की पहली झलक है खतरनाक

उन्होंने प्रभास का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "प्रभास-पृथ्वीराज और प्रशांत नील की होम्बले प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'सालार-2' की शूटिंग शुरू हो गई है। प्रभास के जन्मदिन पर उनके फैंस के लिए ये एक बड़ी खबर है। होम्बले फिल्म्स ने 'सालार' के सीक्वल की आधिकारिक घोषणा कर दी है। प्रभास टीम के साथ आने वाले दिनों में 20 दिन शूट करेंगे"।

Taran Adarsh: X Account 

बॉक्स ऑफिस पर कैसा था 'सालार' पार्ट 1 का हाल

सालार: पार्ट 1 बीते साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख खान की फिल्म 'डंकी' से टकराई थी। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी सालार पार्ट 1 ने इंडिया में टोटल 406.45 करोड़ और वर्ल्डवाइड 617.75 करोड़ का बिजनेस किया था। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने 130 करोड़ रुपए कमाए थे।

होम्बले: X Account 

हालांकि, पार्ट 1 देखने के बाद फैंस फिल्म में प्रभास के डायलॉग्स कम होने की वजह से काफी खफा थे। उन्हें उम्मीद है कि फुल फ्लेज रोल के साथ सालार: पार्ट 2 में प्रभास के दमदार डायलॉग्स भी उन्हें सुनने को मिलेंगे। प्रभास की इस फिल्म के अलावा फैंस को कल्कि पार्ट 2 का भी इंतजार है। 

यह भी पढ़ें: बिना बताए Prabhas की फिल्म से आउट की गई थीं Rakul Preet Singh, इस हीरोइन ने रातोंरात काटा था पत्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।