'हाथों में बंदूक, खून से लथपथ बनियान...' स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुआ Prabhas की Fauzi का नया पोस्टर
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रभास की फिल्म 'फौजी' के मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज देते हुए एक नया पोस्टर फिल्म से जारी किया है।

प्रभास की फौजी का रिलीज हुआ नया पोस्टर/ फोटो- Instagram
HighLights
स्वतंत्रता दिवस पर 'फौजी' का नया पोस्टर जारी हुआ
प्रभास फिल्म में देशभक्त सैनिक की भूमिका निभाएंगे
फिल्म 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ साल फिल्मों के मायने से भले ही प्रभास (Prabhas) के लिए कुछ खास न रहे हों, लेकिन अब 2026 और 2027 में वह अपनी पक्की तैयारी के साथ लौट रहे हैं। इंडियन सुपरस्टार के पास फिलहाल 3 बड़ी फिल्में हैं, जिनमें से सबसे पहले उनकी फिल्म 'फौजी' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
हनु राघवपुडी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से हाल ही में मेकर्स ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रभास का फौजी का एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
फौजियों के जज्बे को प्रभास ने किया सलाम
मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'फौजी' (Fauzi Movie) से प्रभास के साथ जो पोस्टर मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें दो व्यक्ति नजर आ रहे हैं। एक के हाथ में बंदूक है और उसकी बनियान खून से लथपथ है, तो वहीं दूसरे आदमी की सिर्फ बैक दिख रही है और वह हाथ में लाठी पकड़े जा रहा है। हालांकि, इन दोनों ही पोस्टर्स में एक्टर की शक्लें नहीं दिखाई गई हैं।
यह पोस्टर देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करता है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए माइथ्री मूवी मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "आजादी सेलिब्रेट करने से पहले एक जंग थी। हर उस फौजी के जज्बे को नमन, जिन्होंने हमारे उज्जवल कल के लिए लड़ाई लड़ी। फौजी की टीम की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।"

कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी प्रभास की 'फौजी'?
प्रभास की फिल्म 'फौजी' की कहानी 1940 के दशक के ब्रिटिश राज, सेकंड वर्ल्ड वॉर और आजाद हिन्द फौज के बैकग्राउंड पर बनी एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें 'बाहुबली' एक्टर एक देशभक्त सैनिक के किरदार में नजर आएंगे, जो घायल होकर भी अकेले दुश्मनों की फौज का सामना करता है।

मूवी में प्रभास के अलावा ईमान इस्माइल, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 3 दिसंबर 2026 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- 'फौजी' बन दुश्मनों का कत्लेआम करेंगे Prabhas, पीरियड एक्शन-ड्रामा का धांसू पोस्टर और रिलीज डेट आउट
यह भी पढ़ें- Golmaal 5 की रिलीज डेट हुई प्रीपोन, प्रभास की Fauzi से होगा अक्षय कुमार की फिल्म का क्लैश?

