प्रभास की Fauzi को मिला बॉलीवुड का साथ, 544 फिल्में करने वाले एक्टर की साउथ मूवी में एंट्री
साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग मूवी का नाम फौजी है। इस मूवी के मेकर्स की तरफ से ये एलान कर दिया गया है कि इसमें एक वेटरन एक्टर भी अहम भूमिका निभाता हुआ नजर आएगा।

प्रभास की फिल्म फौजी (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
फौजी में शामिल हुआ बॉलीवुड का दिग्गज
प्रभास की मूवी में निभाएगा अहम किरदार
फौजी के मेकर्स ने किया आधिकारिक एलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार प्रभास के लिए बतौर एक्टर मौजूदा समय में कुछ खास नहीं चल रहा है। इस साल आई उनकी बहुचर्चित फिल्म द राजा साहब कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और अब सभी की नजरें उनकी आने वाली फिल्म फौजी पर बनी हुई हैं, जिसका निर्देशन हनु राघवुडी कर रहे हैं।
अब प्रभास की फौजी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज कलाकार को इस पीरियड ड्रामा एक्शन में शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कि वह अभिनेता कौन है-
फौजी में हुई इस दिग्गज की एंट्री
जिस अभिनेता के बारे में इस लेख में बात की जा रही है कि उन्होंने 80 के दशक में अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया था। तब से लेकर अब तक वह सभी भाषाओं में 540 से ज्यादा मूवीज में काम कर चुका है और फौजी उनके करियर की 544वीं फिल्म है। दरअसल उस एक्टर का नाम अनुपम खेर है और फौजी में बतौर अभिनेता उनकी एंट्री का एलान फिल्म के मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan के साथ काम कर चुके एक्टर के साथ हुई लाखों की धोखाधड़ी, महिलाओं ने बनाया शिकार
Wishing the phenomenal @AnupamPKher Ji a very Happy Birthday ✨
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) March 7, 2026
It is an absolute honour to have you as part of the #Fauzi battalion ❤🔥
Wishing you a happy and a healthy year ahead.
Rebel Star #Prabhas #Imanvi @hanurpudi #MithunChakraborty #JayaPrada @AnupamPKher… pic.twitter.com/OgcAgrKYuW
इस साउथ फिल्म में अनुपम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ये पहला मौका नहीं है, जब अनुपम खेर किसी साउथ मूवी में दिखाई देंगे। इससे पहले वह कार्तिकेय 2 और टाइगर नागेश्वर राव जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं। 7 मार्च को अनुपम खेर को जन्मदिन मूवी के मेकर्स ने ट्वीट कर लिखा है- फौजी की बटालियन में आपका शामिल होना हमारे लिए सम्मान की बात है।

इसके अलावा फौजी के मेकर्स ने अनुपम खेर को उनके 71वें बर्थडे की शुभकामनाएं भी दी हैं। ऐसे में अनुपम के आने से अब फौजी की कास्ट में और भी अधिक मजबूती नजर आ रही है।
कब रिलीज होगी प्रभास की फौजी
फिल्म के टाइटल से साफ जाहिर होता है कि इसमें प्रभास आपको फौजी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी का प्लाट आजाद भारत से पहले का बताया जा रहा है। गौर किया जाए इसकी रिलीज डेट की तरफ तो अभी इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि इस साल के मध्य तक इसे रिलीज किया जा सकता है।

