खतरे में Prabhas का करियर, अपकमिंग 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे जोरदार वापसी?
Prabhas Upcoming Movies: साउथ सुपरस्टार प्रभास के लिए मौजूदा समय कुछ खास नहीं जा रहा है। द राजा साहब की ...और पढ़ें

प्रभास की आने वाली फिल्में (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
इन 4 फिल्मों के जरिए धमाल मचाएंगे प्रभास
द राजा साहब के बाद रिलीज होगी ये मूवी
इस मूवी के सीक्वल का सबको इंतजार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साहब से प्रभास के फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। लेकिन उनकी ये मूवी लेटेस्ट फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर फेल रही। जिससे प्रभास के एक्टिंग करियर पर सवाल उठने लगे हैं। लेकिन आने वाले समय में ये साउथ अभिनेता एक जोरदार कमबैक करता हुआ नजर आ सकता है।
क्योंकि प्रभास की अपमकिंग मूवीज की लिस्ट में 4 ऐसी फिल्मों के नाम शामिल हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की गारंटी देती हैं। आइए जानते हैं कि वह फिल्में कौन सी हैं।
स्पिरिट (Spirit)
इस लिस्ट में पहला नाम कबीर सिंह और एनिमल जैसी धमाकेदार फिल्में बनाने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट का नाम शामिल होता है, जिसमें द राजा साहब के बाद प्रभास की बड़े पर्दे पर झलक देखने को मिलेगी। प्रभास की ये मच अवेटेड मूवी अगले साल मार्च के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- धमाका ही धमाका! 2026 की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवीज की लिस्ट देख खुशी से उछल जाएंगे आप, खचाखच भरा रहेगा थिएटर
सालार 2 (Salaar 2)
2023 में सालार मूवी के जरिए प्रभास ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया था। सालार पार्ट 1- सीजफायर कमर्शियल तौर पर काफी सक्सेसफुल रही थी और उसी दौरान मेकर्स ने इस मूवी के पार्ट 2 का एलान किया था। ऐसे में प्रभास की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में सालार पार्ट 2 का नाम भी शामिल है, हालांकि, इसकी रिलीज डेट का अभी एलान नहीं हुआ है।
फौजी (Fauji)
बीते साल प्रभास के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी एक नई फिल्म फौजी का एलान हुआ था। ऐसे में फौजी भी भविष्य में वह मूवी बन सकती है, जो सही मायनों में प्रभास का कमबैक करा सकती है। अभी फौजी की शूटिंग और रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
कल्कि पार्ट 2 (Kalki Part 2)
प्रभास की अपकमिंग मूवीज की लिस्ट में आखिरी नाम निर्देशक नाग अश्विन की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि के सीक्वल का शामिल होता है। जी हां आने वाले समय में प्रभास कल्कि पार्ट 2 में नजर आएंगे, जिसकी पुष्टि मेकर्स की तरफ से पहले ही कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि 2024 में सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धमाल मचाने वाली कल्कि का पार्ट 2 साल 2028 में रिलीज हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।