'द राजा साब' के बाद क्या Spirit बचाएगी Prabhas की लाज? इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे रही फिल्म
संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी आगामी फिल्म स्पिरिट (Spirit Release Date) की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म का पोस्टर नए साल पर रिलीज हुआ था और अब ...और पढ़ें

स्पिरिट की रिलीज डेट हुई अनाउंस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कल्कि 2898 एडी के बाद प्रभास ने हॉरर-कॉमेडी फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) से बड़े पर्दे पर वापसी की, लेकिन यह फिल्म खास जादू नहीं चला पाई। मिली-जुली प्रतिक्रिया के बीच द राजा साब का कलेक्शन धड़ाम से नीचे गिरा और अब इसके बजट वसूल करने की भी उम्मीद कम ही दिख रही है।
खैर, द राजा साब के बाद प्रभास की दूसरी मोस्ट अवेटेड फिल्म स्पिरिट (Spirit) रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म काफी समय से चर्चाओं में है। नए साल पर फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज किया गया था जिसमें उनके लुक की तुलना एनिमल (Animal Movie) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के लुक से की गई थी।
टॉक्सिक के तूफान से पहले आएगी स्पिरिट
पोस्टर रिलीज के बाद अब आखिरकार संदीप रेड्डी वांगा ने स्पिरिट की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। 16 जनवरी 2026 को डायरेक्टर ने बताया कि आखिर स्पिरिट कब सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। यह फिल्म टॉक्सिक और धुरंधर 2 के बज के बीच बड़े पर्दे पर आएगी।
कब रिलीज हो रही प्रभास की स्पिरिट?
संदीप रेड्डी वांगा के लेटेस्ट पोस्ट के मुताबिक, प्रभास की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट 5 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्पिरिट के ठीक 14 दिन बाद बड़े पर्दे पर यश की एंटीसिपेटेड मूवी टॉक्सिक (Toxic) और रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) रिलीज हो रही है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Spirit First Look: हाथ में शराब, मुंह में सिगरेट और जख्म... प्रभास-तृप्ति डिमरी के 'स्पिरिट' लुक ने मचाया धमाल
फ्लॉप का दाग धोएगी स्पिरिट?
अगर 14 दिन तक स्पिरिट ने अपना बजट नहीं वसूला तो टॉक्सिक और धुरंधर 2 के आते ही शायद फिल्म का बंटाधार हो जाए। द राजा साब के फ्लॉप होने के बाद प्रभास के फैंस की उम्मीद अब स्पिरिट पर टिकी है। अब देखते हैं कि फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है।
स्पिरिट मूवी की स्टार कास्ट
प्रभास के साथ स्पिरिट में लीड रोल तृप्ति डिमरी निभा रही हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को रिप्लेस किया है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज की भी अहम भूमिका है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ही कर रहे हैं।