Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यश की 'Toxic' के एक अश्लील सीन ने मचाया ऐसा बवाल, साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल ने ले लिया चौंकाने वाला फैसला

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 12:03 PM (IST)

    कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक- अ फेयरीटेल ग्रोन अप' के टीजर को लेकर मामला गरमाता जा रहा है। फिल्म के मेकर्स कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं। ...और पढ़ें

    टॉक्सिक की मिस्ट्री गर्ल ने विवाद के बीच लिया ये बड़ा फैसला/ फोटो- Instagram

    टॉक्सिक की मिस्ट्री गर्ल ने विवाद के बीच लिया ये बड़ा फैसला/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश की फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के टीजर में दिखाए गए इंटीमेट सीन निर्देशक गीतू मोहनदास के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। फिल्म के टीजर में कार के अंदर दिखाए गए एक विवादित दृश्य को लेकर न केवल आलोचना हो रही है, बल्कि अब यह मामला कानूनी पचड़ों में भी फंसता नजर आ रहा है।

    जहां एक तरफ सेंसर बोर्ड में शिकायत दर्ज की गई है, वहीं इस विवाद के बीच यश के साथ नजर आईं मिस्ट्री गर्ल ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे हर कोई हैरान रह गया। 

    ब्राजीलियन मॉडल ने इंस्टाग्राम को किया डिएक्टिवेट

    दरअसल, टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर यश के साथ नजर आने वाली महिला को लेकर काफी चर्चा थी। शुरुआत में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यह अमेरिकी अभिनेत्री नताली बर्न (Nataliya Bern) हैं। हालांकि, गीतू मोहनदास ने बाद ने इंस्टाग्राम स्टोरी से ये क्लियर किया कि वह नताली नहीं, बल्कि बीट्रिज टौफेनबैक (Beatriz Taufenbach) हैं।

    यह भी पढ़ें- Toxic को लेकर बढ़ रहा है बवाल, यश की फिल्म के खिलाफ CBFC में शिकायत दर्ज कर सोशल एक्टिविस्ट ने की ये मांग

    इस खुलासे के बाद बीट्रिज के सोशल मीडिया अकाउंट को सर्च करने वालों की संख्या काफी बढ़ गई थी। हालांकि,टॉक्सिक' को लेकर बढ़ते विवाद और निजी प्राइवेसी को देखते हुए बीट्रिज ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है।

    braetiz

    कौन हैं बीट्रिज टौफेनबैक?

    आपको बता दें कि कीव में जन्मी बीट्रिज एक ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह एक क्लासिकल बैले ट्रेंड डांसर भी हैं। लंदन मूव होने के बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर और मॉडलिंग की शुरुआत की थी। वह अपना खुद का 7 हेवन प्रोडक्शन चलाती हैं।

    [image] - 1980662

    आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग ने कथित तौर पर कर्नाटक राज्य महिला आयोग (KSWC) में 'टॉक्सिक' के अश्लील दृश्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि फिल्म में महिलाओं को गलत तरीके से पेश किया गया है। इन गंभीर आरोपों और बढ़ते विवाद के बावजूद, मेकर्स की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ये फिल्म 19 मार्च को धुरंधर के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'नहीं करूंगा मर्यादा पार', Toxic विवाद के बीच Yash का पुराना इंटरव्यू वायरल... बोल्ड सीन ना देने की खाई थी कसम!