Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Goat Life: नए अंदाज में नजर आया Salaar का ये एक्टर, Prabhas ने शेयर किया फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 10 Jan 2024 09:51 PM (IST)

    The Goat Life First Look फिल्म सलार में प्रभास के साथ धूम मचाने वाले साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की अगली फिल्म द गॉट लाइफ है। इस मूवी में पृथ्व ...और पढ़ें

    प्रभास ने अनविल किया सलार को-स्टार की फिल्म का पोस्टर (Photo Credit-Instagram)
    प्रभास ने अनविल किया सलार को-स्टार की फिल्म का पोस्टर (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. 'द गॉट लाइफ' में दिखेंगे पृथ्वीराज सुकुमारन
    2. जानिए कब रिलीज होगी 'द गॉट लाइफ'
    3. सलार में दमदार किरदार में दिखे पृथ्वी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Prabhas On The Goat Life: साउथ सिनेमा के दमदार कलाकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें मामले में पृथ्वीराज सुकुमारन का नाम भी लिस्ट में शामिल रहेगा। हाल ही में फिल्म 'सलार' में पृथ्वीराज ने प्रभास संग दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।

    सलार की अपार सफलता के बाद अब पृथ्वीराज की नई फिल्म 'द गॉट लाइफ' का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच प्रभास ने अपने सालार को-स्टार की इस अपकमिंग फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर किया है।

    'द गॉट लाइफ' में दिखेंगे पृथ्वीराज सुकुमारन

    डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म 'सालार पार्ट-1 सीजफायर' में पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने दमदार अभिनय से हर किसी की दिल जीता है। फिल्म में जिस तरह से पृथ्वीराज ने वर्धा का किरदार अदा किया, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

    इस बीच अपनी अपकमिंग फिल्म 'द गॉट लाइफ' को लेकर पृथ्वीराज सुकुमारन का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। बुधवार को प्रभास ने पृथ्वीराज सुकुमारन की इस फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर किया है। इसके साथ ही एक्टर ने लिखा है-

    खबरें और भी

    ''सर पृथ्वीराज सुकुमारन की इस शानदार मानवीय भावना के फर्स्ट लुक पोस्टर को रिलीज करते हुए खुद को रोमांचित कर रहा है। इस सर्वाइवल थ्रिलर के पूरी तरह से कमर कस लें।'' बता दें कि बीते साल पृथ्वीराज सुकुमारन की इस फिल्म का शानदार ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है।

    जानिए कब रिलीज होगी 'द गॉट लाइफ'

    पृथ्वीराज की 'द गॉट लाइफ' के लेटेस्ट पोस्टर के साथ ही प्रभास ने बात की जानकारी भी दी है कि ये फिल्म इस साल 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि 'द गॉट लाइफ' के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' भी में नजर आएंगे।

    ये भी पढ़ें- Salaar Box Office Day 20: 'सलार' ने छूआ 400 करोड़ का आंकड़ा, इन फिल्मों के क्लब में मारी धांसू एंट्री