Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान खान की फिल्म के लिए टेंशन बनी Prabhas की अपकमिंग थ्रिलर, ईद पर होगा महा क्लैश

    Updated: Wed, 06 May 2026 05:00 PM (IST)

    साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म का क्लैश आने वाले समय में सलमान खान की इस बड़ी फिल्म से होगा। ...और पढ़ें

    सलमान खान और प्रभास (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    सलमान खान और प्रभास (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म

    2. प्रभास की ये फिल्म देगी कड़ी टक्कर

    3. लंबे समय से चर्चा में प्रभास की ये मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में सुपरस्टार सलमान खान का नाम उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। जिसमें साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक वामशी पेडिपल्ली और निर्माता दिल राजू की एक अनटाइटल मूवी भी शामिल है, जिसे अगले साल 2027 में ईद पर रिलीज किया जाएगा। 

    लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सलमान की इस मूवी राह आसान नहीं होने वाली है और साउथ सुपरस्टार प्रभास उन्हें कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं। उनकी एक मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट भी ईद 2027 फाइनल की गई है, आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म है। 

    ईद पर रिलीज होगी प्रभास की ये फिल्म 

    फेस्टिव सीजन के लिए फिल्मेकर्स और स्टार्स पहले से तैयारी कर लेते हैं। ईद के मौके पर भी सिनेमाघरों में बड़े-बड़े फिल्म कलाकारों की मूवीज देखने को मिलती हैं। इस मामले में सलमान खान का नाम टॉप पर रहता है, जिनकी ज्यादातर मूवीज ईद पर आती हैं। वामशी पेडिपल्ली के फिल्म के लिए भी सलमान ने ईद की रिलीज डेट लॉक की है, लेकिन उनकी इस मूवी को प्रभास की स्पिरिट से कड़ी टक्कर मिलेगी। 

    यह भी पढ़ें- Salman Khan की सुपरहीरो से जुड़ेगी 65 हजार करोड़ की मूवी देने वाली हॉलीवुड की VFX कंपनी, मास्टरप्लान तैयार

    prabhas spirit

    जी हां कबीर सिंह और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले संदीप रेड्डी वांगा स्पिरिट को पोस्टपॉन नहीं करना चाहते हैं और उन्होंने अपनी इस अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट बदलने से इनकार कर दिया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर इस मामले की आधिकारिक जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि 5 मार्च 2027 को स्पिरिट को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। 

    खबरें और भी

    बता दें कि अगले साल 10 मार्च को ईद का जश्न मनाया जाएगा। ऐसे में आपको बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की अनटाइटल फिल्म और प्रभास की स्पिरिट के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। 

    प्रभास की अन्य मूवीज 

    सिर्फ संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट ही नहीं बल्कि आने वाले समय में प्रभास कई मूवीज में नजर आएंगे, जिनमें सालार पार्ट 2 और फौजी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा निर्देशक नाग अश्विन की कल्कि 2 भी पाइपलाइन में मौजूद है।

    यह भी पढ़ें- 31 साल बाद चर्चा में आई सलमान खान की हीरोइन, पाई-पाई को हुई मोहताज, गंभीर बीमारी ने बदली जिंदगी