Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    31 साल बाद चर्चा में आई सलमान खान की हीरोइन, पाई-पाई को हुई मोहताज, गंभीर बीमारी ने बदली जिंदगी

    Updated: Tue, 05 May 2026 04:28 PM (IST)

    सुपरस्टार सलमान खान की एक को-स्टार एक्ट्रेस मौजूदा समय में बहुत बुरे हाल में जीवन बिता रही हैं। ...और पढ़ें

    सलमान खान की को-स्टार (फोटो क्रेडिट- जैमिनी आई)

    सलमान खान की को-स्टार (फोटो क्रेडिट- जैमिनी आई)

    HighLights

    1. सलमान खान की हीरोइन का हुआ बुरा हाल

    2. गंभीर बीमारी ने संकट में डाला जीवन

    3. 16 साल की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान वह सुपरस्टार हैं, जिन्होंने कई अभिनेत्रियों को लॉन्च किया है। उनके साथ स्क्रीन शेयर करने वालीं कई अदाकाराएं ऐसी हैं, जो आज लेडी सुपरस्टार के तौर पर जानी जाती हैं, तो दूसरी तरफ कई एक्ट्रेसेज ऐसी हैं, जो गुमनामी के अंधेरे में गुम होकर रह गई हैं। 

    इस आधार पर आज हम आपको सलमान खान की उस को-स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारी थी। लेकिन एक गंभीर बीमारी ने उनका जीवन पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। 

    बुरे हाल में सलमान की हीरोइन

    जिस एक्ट्रेस के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, वह सलमान खान के साथ फिल्म वीरगति में नजर आई थीं और उनका नाम पूजा डडवाल है। 1995 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सलमान की कल्ट मूवी वीरगति में अदाकारा ने 'पूजा' का किरदार अदा किया था और वह इस मूवी के बाद रातोंरात स्टार बन गईं। 

    यह भी पढ़ें- कौन देगा Salman Khan को टक्कर? नई फिल्म में विलेन बनने की रेस में दो बड़े नाम

    pooja dadwal

    सलमान खान की फिल्म से लोकप्रियता हासिल करने वालीं पूजा डडवाल मौजूदा समय में बुरे हाल में हैं। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक वह मुंबई में एक चॉल में रह रही हैं, जिसके कमरे का साइज 10x10 का है।

    खबरें और भी

    pooja dadwal (1)

    ऐसे समय पर सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रहने वालीं पूजा आज पाई-पाई को मोहताज हैं और उनकी आर्थिक हालत बहुत खराब है। 

    pooja dadwal (2)

    साल 2018 में एक खबर सामने आई थी कि सलमान खान की हीरोइन पूजा डडवाल टीबी जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो गई हैं और उनके पास इलाज के लिए पैसे भी नहीं हैं। उस दौरान सलमान ने दरियादिली दिखाई और पूजा के इलाज का खर्चा उठाया। इस मामले को लेकर पूजा ने एक वीडियो जारी रख सलमान खान को थैंक्यू बोला था।

    पेट भरने के लिए किया ये काम

    पूजा ने इस बात की जानकारी भी दी थी कि बीमारी की वजह से उनके पति ने भी उन्हें छोड़ दिया था। बता दें कि पेट भरने के लिए पूजा डडवाल ने टिफिन सर्विसेज का काम भी शुरू किया। ऊपर दी गई तस्वीरों को देखकर ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूजा का लुक अब पूरी तरह से बदल गया है और उनकी हालत क्या से क्या हो गई है। उनकी पॉपुलर मूवीज के बारे में जिक्र किया तो उसमें जीने नहीं दूंगी, मैडम नंबर-1, मृत्यु द मिथ और वीरगति के नाम शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- सुपरहीरो बन सिनेमाघरों में गदर मचाएंगे Salman Khan, 'पुष्पा 2' मेकर्स ने उठाया बीड़ा; करीना कपूर होंगी हीरोइन!