Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टोपी दूसरे को मत पहनाओ... Salman Khan की फैंस को एडवाइस, पोस्ट से जीता सबका दिल

    Updated: Sun, 03 May 2026 01:04 PM (GMT+05:30)

    सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। ...और पढ़ें

    सलमान खान का पोस्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    सलमान खान का पोस्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. सलमान खान ने शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट

    2. हैट में नजर आया भाईजान का कूल अंदाज

    3. सलमान भाई ने फैंस को दी एडवाइस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान का नाम आए दिन चर्चा में बना रहता है। कभी अपने प्रोफेशनल करियर को लेकर कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भाईजान लाइमलाइट में बने रहते हैं। मौजूदा समय में अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सलमान का नाम सुर्खियां बटोर रहा है। 

    इस बीच सलमान खान का एक और लेटेस्ट पोस्ट सामने आया है, जिसमें उनकी लेटेस्ट तस्वीरें मौजूद हैं। लेकिन फोटोज से ज्यादा इनके कैप्शन में भाईजान ने फैंस को जो एडवाइस दी उसने सबका ध्यान खींच लिया है। 

    सलमान का लेटेस्ट पोस्ट 

    इन दिनों सलमान खान के अपनी अपकमिंग मूवीज के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। रविवार को सलमान ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट शेयर किया है। इस ट्वीट में भाईजान की कई लेटेस्ट तस्वीरें मौजूद हैं, जिनमें वह ब्लैक कलर की टी-शर्ट और सिर पर ब्लैक हैट लगाए हुए नजर आ रहे हैं। ट्वीट के कैप्शन में सलमान खान ने फैंस को सलाह देते हुए लिखा है- 

    यह भी पढ़ें- 'तुम्हारी बहन बोल रही...', Raja Shivaji में सलमान को देख क्रेजी हुई ये एक्ट्रेस, दर्शकों से की यह खास गुजारिश

    salmankhan (6)

    सोच ये रखो कि कोई भी फील्ड में, सोच समझ के, स्पष्ट होकर ही फैसले लो और सब भूल के आगे बढ़ो और हां टोपी से याद आया कि टोपी खुद पहनो, ना कि किसी दूसरो को पहनाओ। 

    इस तरह से सलमान खान ने फैंस को लाइफ रुल्स को लेकर एक अच्छी एडवाइस दी है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर उनके इस पोस्ट को कफी पसंद किया जा रहा है और भाईजान की इस सलाह को सही मान रहे हैं। 

    सलमान की अपकमिंग मूवीज

    गौर किया जाए सलमान खान के वर्क फ्रंट की तरफ तो उनकी कई फिल्में आने वाले समय में रिलीज के लिए तैयार हैं, जिनमें मातृभूमि और साउथ निर्देश वामशी की अनटाइटल फिल्म का नाम शामिल है। इसके अलावा फिल्ममेकर्स राज एंड डीके की एक सुपरहीरो मूवी को लेकर भी सलमान का नाम चर्चा में बना हुआ है। 

    यह भी पढ़ें- 'Salman Khan को मारने के लिए...', एक्टर के बॉडीगार्ड ने किया खुलासा, CCTV में कैद हुई थी गोलीबारी की घटना

    खबरें और भी