'मेरे बिना...' Salman Khan ने 'राजा शिवाजी' में अपने रोल के लिए रितेश देशमुख से कही थी ऐसी बात, एक्टर का खुलासा
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में सलमान खान के कैमियो का दिलचस्प किस्सा सामने आया है। रितेश ने बताया कि सलमान ने खुद उनसे पूछा था कि वह फिल्म मे ...और पढ़ें
-1777537767672_m.webp)
सलमान खान और रितेश देशमुख (फोटो-सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) डायरेक्टोरियल फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और रितेश ने इसमें एक्टर के तौर पर काम भी किया है।
सलमान खान करेंगे कैमियो
फिल्म में रितेश के अलावा जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री और फरदीन खान नजर आएंगे। मूवी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में सलमान खान भी एक कैमियो करते नजर आएंगे। हाल ही में एक बातचीत में, रितेश ने खुलासा किया कि उन्होंने शुरू में सलमान (Salman Khan) से कैमियो के लिए कॉन्टेक्ट नहीं किया था। फिल्म में सलमान का जुड़ना ही एक दिलचस्प किस्सा है।
-1777538198466.jpg)
रितेश ने क्या दिया था जवाब?
एनडीटीवी के अनुसार, रितेश देशमुख ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म के लिए सलमान खान से संपर्क नहीं किया था। उन्होंने बताया कि दोनों नए साल पर साथ में थे जब सलमान ने उनसे शूटिंग के बारे में पूछा। सलमान ने रितेश से सीधा पूछा कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू हो रही है। इस पर रितेश ने जवाब दिया कि शूटिंग इसी महीने शुरू हो रही है। फिर सलमान बोले,‘मैं कौन सा किरदार निभा रहा हूं?’

क्या थी सलमान खान की जिद?
इसके बाद रितेश ने सलमान से कहा कि उन्होंने सलमान के लिए तो कोई रोल सोचा ही नहीं था। ये सुनने के बाद भाईजान ने कहा, 'नहीं नहीं तुम मेरे बिना फिल्म बना ही नहीं सकते। मैं तो इसमें काम करूंगा ही।'
खबरें और भी
रितेश बोले कि इस भावना ने उन्हें अपनेपन का अहसास कराया। मैं सोच ही ये रहा था कि मैंने अभी तक इस बारे में ठीक से सोचा ही नहीं था। इसी बातचीत के दौरान, रितेश ने याद किया कि सलमान खान ने उनकी वेद और लाई भारी फिल्मों में भी स्पेशल कैमियो किया था।