Rajpal Yadav की बल्ले-बल्ले, जेल से बाहर आकर मिली बड़ी फिल्म, 19 साल बाद सलमान खान संग करेंगे वापसी
कॉमेडियन एक्टर राजपाल यादव के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म में शामिल होने की बड़ी खबर सामने आ रही है। ...और पढ़ें
-1777441526859_m.webp)
सलमान खान और राजपाल यादव (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
राजपाल यादव के हाथ लगी बड़ी फिल्म
सलमान खान संग नजर आएंगे कॉमेडियन
भूत बंगला से राजपाल ने की थी वापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों अभिनेता राजपाल यादव का नाम प्रोफेशनल करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में जेल की हवा खाने वाले राजपाल का एक्टिंग करियर अब पटरी पर लौटता हुआ नजर आ रहा है।
खबर है कि राजपाल यादव को हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म हाथ लगी है। इस मूवी के जरिए राजपाल करीब 19 साल बाद भाईजान के साथ पर्दे पर वापसी करते हुए नजर आएंगे। आइए इस मामले के थोड़ा और विस्तार से जानते हैं-
सलमान की मूवी में राजपाल की एंट्री
बीते दिनों पहले एक अवॉर्ड शो में राजपाल यादव का चेक बाउंस मामले में मजाक उड़ाया गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सलमान ने राजपाल के समर्थन में ट्वीट कर हर किसी को हैरान कर दिया था, तब से ये सुर्खियां तेज हो गई कि आने वाले समय में कॉमेडियन एक्टर भाईजान की फिल्म में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- 'सलमान खान अनप्रोफेशनल हैं...', 'मातृभूमि' से पहले 'भाईजान' को लेकर चित्रांगदा सिंह से कही गई थीं ऐसी बातें
अब खबर आ रही है कि साउथ फिल्म निर्देशक वामशी पेडिपल्ली संग सलमान खान की मोस्ट अवेटेड अनटाइटल फिल्म एसवीएसी 63 में राजपाल की एंट्री हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की इस अपकमिंग एक्शन थ्रिलर में राजपाल यादव अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।
खबरें और भी

हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि का एलान होना बाकी है। सलमान और नयनतारा की इस आने वाली फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है और अब राजपाल यादव का नाम सामने आने के बाद मूवी की चर्चा तेज हो गई है।
बता दें कि बतौर कलाकार राजपाल यादव पिछली बार सलमान खान के साथ 19 साल पहले 2007 में रिलीज होने वाली कॉमेडी फिल्म पार्टनर में नजर आए थे। इससे पहले वह मुझसे शादी करोगी जैसी मूवी में भी भाईजान के साथ काम कर चुके हैं। मालूम हो कि जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने हाल ही में रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला से वापसी की है।
कब रिलीज होगी सलमान और नयनतारा की फिल्म
निर्देशक वामशी पेडिपल्ली और निर्माता दिल राजू की अपकमिंग फिल्म के जरिए पहली बार पर्दे पर दर्शकों को सलमान खान और नयनतारा की जोड़ी देखने को मिलेगी। गौर करें इन दोनों की इस बहुचर्चित फिल्म की रिलीज डेट की तरफ तो वह ईद 2027 है।