'सलमान खान अनप्रोफेशनल हैं...', 'मातृभूमि' से पहले 'भाईजान' को लेकर चित्रांगदा सिंह से कही गई थीं ऐसी बातें
एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) ने रिवील किया कि सलमान खान (Salman Khan) का 'मातृभूमि' के सेट पर कैसा रवैया था। ...और पढ़ें

चित्रांगदा सिंह ने सलमान को लेकर की बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी गलियारों में सलमान खान (Salman Khan) की लेट-लतीफी के चर्चे कोई नए नहीं हैं। हमेशा से उन पर लेट आने के आरोप लगते आए हैं। हाल ही में, चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) ने बताया कि 'मातृभूमि' के सेट पर भी सलमान लेट आते थे या नहीं।
चित्रांगदा सिंह पहली बार सलमान खान के साथ काम रही हैं। दोनों आगामी फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाले हैं। एक हालिया इंटरव्यू में चित्रांगदा ने रिवील किया कि 'मातृभूमि' में काम करने से पहले कई लोगों ने उन्हें सलमान के बारे में चेतावनी दी थी। साथ ही एक्ट्रेस ने अभिनेता के बारे में भी काफी अफवाहें सुनी थीं।
सलमान की लेट-लतीफी पर बोलीं चित्रांगदा
एनडीटीवी के साथ बातचीत में सलमान खान के बारे में चित्रांगदा सिंह ने बताया, "फिल्म बहुत मेहनत और दिल से बनाई है। लोग सलमान के बारे में कहते हैं कि वे ऐसे हैं, वे वैसे हैं। यहां तक कि मुझे भी इस बारे में काफी टिप्स मिली थीं। जैसे कि मुझे हर समय तैयार रहना होगा क्योंकि वह टाइम पर नहीं आएंगे और शूटिंग का शेड्यूल भी लंबा खिंच सकता है।"
अनप्रोफेशनल नहीं हैं सलमान खान
सलमान खान को लेकर यह भी अफवाहें उड़ती हैं कि वह सेट पर अनप्रोफेशनल हैं। हालांकि, चित्रांगदा ऐसा नहीं मानती हैं। ए्क्ट्रेस ने कहा, "असल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। कई लोगों के मुंह से अफवाह सुनने के बाद मैं तैयार थी कि वह अनप्रोफेशनल हैं लेकिन उनमें कोई सच्चाई नहीं है। वह बहुत ही मिलनसार और सहज हैं।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- जंग नहीं, दिखेंगे जवानों के जज्बात; Salman Khan की 'मातृभूमि' की कहानी का सच, फिर होगा 'बजरंगी भाईजान' वाला जादू?
सलमान की तारीफों के बांधें पुल
चित्रांगदा सिंह ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा, "उनमें एक कमाल की खूबी है कि वह सेट पर सबसे कम नजर आने वाले इंसान का भी ध्यान रखते हैं- चाहे वह लाइटमैन हो या चौथा AD। वह पूछते हैं कि क्या उन्हें ब्रेक मिला और क्या उन्होंने समय पर खाना खाया। उनके साथ कैसा बर्ताव हो रहा है। इस तरह की बातें, और इंडस्ट्री में सालों काम करने के बाद भी इस तरह की परवाह रखना, सचमुच कमाल की बात है।"
कब रिलीज होगी मातृभूमि?
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की फिल्म 'मातृभूमि' (पूर्व नाम- बैटल ऑफ गलवान) 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, फिल्म में कुछ बदलावों के बाद रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। अभी नई रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है।