फैंस की जेब पर 'डाका' नहीं डालेंगे Salman Khan, थिएटर्स से सफाया... अब सीधा OTT पर आएगी Maatrubhumi?,जानें सच
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर खबरें थीं कि यह फिल्म कई मुसीबतों के बाद अब मेकर्स सीधा OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इन ...और पढ़ें

क्या सीधा ओटीटी पर आएगी 'मातृभूमि'/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म एक विवाद से निकलती नहीं कि दूसरी में फंस जाती है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस वॉर ड्रामा फिल्म की पहले रिलीज डेट बदली गई। उसके बाद यह खबरें सामने आईं कि 'मातृभूमि' (Maatrubhumi) में चीन से जुड़े डायरेक्ट सीन्स को हटवाया गया है और मेकर्स ने मूवी का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा रीशूट किया है।
इसी बीच अब पिछले कुछ दिनों से यह अफवाह तेजी से उड़ रही है कि मेकर्स इस फिल्म को सिनेमाघरों में न रिलीज करके सीध ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स पर लेकर आएंगे। क्या वाकई भाईजान की इस बिग बजट फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा? आइए जानते हैं इस खबर की पूरी सच्चाई:
क्या 'मातृभूमि' को मजबूरन ओटीटी पर रिलीज करेंगे मेकर्स?
दरअसल, रक्षा मंत्रालय की तरफ से यह अनुरोध किया गया था कि मूवी में चीन का जिक्र सीधे तौर पर न करके इसकी कहानी का रुख थोड़ा बदल दिया जाए। मेकर्स ने पूरी कहानी तो दोबारा नहीं गढ़ी, लेकिन अब इसका फोकस वॉर से हटाकर रिलेशनशिप और फैमिली पर ज्यादा शिफ्ट कर दिया गया है। मूवी में कुछ वॉर सीन अभी भी हैं, लेकिन चीन और गलवान वाली मुख्य कहानी साइडलाइन हो गई है।
अब जब मेकर्स ने फिल्म का मुख्य मुद्दा ही बदल दिया है, तो ऐसे में यह अफवाह उड़ने लगी कि वे सलमान की 'मातृभूमि' को थिएटर्स के बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज कर सकते हैं। हालांकि, अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो 'मातृभूमि' के सीधे ओटीटी पर आने की सभी खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- जंग नहीं, दिखेंगे जवानों के जज्बात; Salman Khan की 'मातृभूमि' की कहानी का सच, फिर होगा 'बजरंगी भाईजान' वाला जादू?
ओटीटी रिलीज फिल्मों को भी सेंसरशिप से गुजरना पड़ता है
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, "सलमान खान एक मेगास्टार हैं और उनकी फिल्म 'मातृभूमि' को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया गया है। यह फिल्म बिग स्क्रीन के लिए ही बनी है। जैसे ही फिल्म से जुड़े सभी इश्यूज सॉल्व हो जाएंगे, निर्देशक अपूर्व लाखिया इस मूवी को सिनेमाघरों में ही लेकर आएंगे।"सलमान खान की 'मातृभूमि' से जुड़े सूत्रों ने आगे स्पष्ट करते हुए कहा,
"कई लोगों को यह गलतफहमी है कि ओटीटी पर कोई सेंसरशिप नहीं होती है। उन्हें लगता है कि अगर सलमान थिएटर्स छोड़कर डायरेक्ट अपनी मूवी ओटीटी पर ले आते हैं, तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। जो भी फिल्म सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आती है, उसे भी सर्टिफिकेट प्रोसेस से गुजरना पड़ता है, ठीक वैसा ही जैसा सिनेमाघरों की फिल्मों के साथ होता है। इसलिए, अगर यह फिल्म डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज भी होती, तो भी इसे सरकार की मंजूरी मिलना जरूरी था, तभी इसे आम लोगों के सामने पेश किया जा सकता है।"
आपको बता दें कि मेकर्स पहले 'मातृभूमि' को अप्रैल 2026 में रिलीज करने वाले थे, लेकिन मूवी का काफी काम और रीशूट बचा हुआ था, जिसकी वजह से इसकी रिलीज डेट टालनी पड़ी। अब उम्मीद है कि सभी जरूरी बदलावों और सेंसर बोर्ड के क्लियरेंस के साथ यह फिल्म मई 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
यह भी पढ़ें- 'मातृभूमि' के बाद Salman Khan साउथ की एक्शन थ्रिलर से मचाएंगे गदर, नई फिल्म का किया ऐलान