'तुम्हारी बहन बोल रही...', Raja Shivaji में सलमान को देख क्रेजी हुई ये एक्ट्रेस, दर्शकों से की यह खास गुजारिश
राजा शिवाजी में सलमान खान को 'जीवा महाला' के रूप में देखकर यह एक्ट्रेस उनकी दीवानी हो गई है। उन्होंने रितेश देशमुख की फिल्म देखने की फैंस से क्यों खास ...और पढ़ें

सलमान खान को 'राजा शिवाजी' में देखकर क्रेजी हुई यह एक्ट्रेस/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक मराठी फिल्म 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 11 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग करने वाली इस मूवी को 'महाराष्ट्र दिवस' के खास मौके पर 1 मई को रिलीज किया गया।
रितेश देशमुख को 'राजा शिवाजी' के किरदार के लिए दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। इसी के साथ, सलमान खान के कैमियो पर सिनेमाघरों में जमकर सीटियां और तालियां बज उठी हैं। पूरी इंडस्ट्री जहां इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रही है, तो वहीं हाल ही में एक एक्ट्रेस ने फैंस से गुजारिश की है कि वे सलमान खान और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें।
सलमान खान की कायल हुईं राखी सावंत
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने सलमान खान के सभी फैंस को एक स्पेशल मैसेज दिया है। उन्होंने कहा, "सलमान खान के सभी फैंस से मैं यह बोलना चाहूंगी कि मैं तुम्हारी बहन राखी सावंत हूं। सलमान खान की ये जो फिल्म आई है 'राजा शिवाजी', इसको जाकर सिनेमाघरों में देखो। इसमें हिंदी भी है, इंग्लिश ट्रांसलेशन भी है और मराठी भी है।"
-1777697361789.jpg)
यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Worldwide Collection: पहले दिन 'राजा शिवाजी' ने की फतेह, धांसू कमाई से दुनियाभर में बजाया डंका
आपको बता दें कि सलमान खान और रितेश देशमुख की दोस्ती सालों पुरानी है। सलमान उनकी कई फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं। इस फिल्म में भी सलमान खान ने मराठा वीर योद्धा 'जीवा महाला' का किरदार अदा किया है, जिसे देखने के बाद फैंस उनसे इस तरह की ऐतिहासिक फिल्मों में और अधिक काम करने की गुजारिश कर रहे हैं।
खबरें और भी
राखी सावंत ने रितेश देशमुख के डायरेक्शन की तारीफ की
सलमान खान के अलावा रितेश देशमुख के डायरेक्शन को सराहते हुए राखी सावंत ने आगे कहा, "रितेश देशमुख, जो महाराष्ट्र के लाडले बेटे हैं, उन्होंने इस फिल्म का डायरेक्शन बहुत ही अच्छा किया है। उसमें शिवाजी महाराज का रोल भी उन्होंने ही किया है, तो आप सब लोगों को यह फिल्म देखनी ही देखनी चाहिए।"
-1777697375374.jpg)
इस ऐतिहासिक फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, जेनेलिया डिसूजा, भाग्यश्री, फरदीन खान, अमोल गुप्ते, सचिन खेड़ेकर और महेश मांजरेकर जैसे दिग्गज सितारों ने भी काम किया है। खास बात यह है कि 'राजा शिवाजी' से जेनेलिया और रितेश देशमुख के छोटे बेटे राहिल ने भी अपना एक्टिंग डेब्यू किया है। उन्होंने फिल्म में 'महाराज छत्रपति शिवाजी' के बचपन की भूमिका अदा की है।