Raja Shivaji X Review: सलमान ने खड़े किए रोंगटे, 'शिवाजी' बनकर रितेश ने किया न्याय? दर्शकों ने सुना दिया फैसला
'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें सलमान खान ने तो दमदार कैमियो से दिल जीता, लेकिन रितेश किरदार संग न्याय कर पाए या नहीं, इस पर दर् ...और पढ़ें

राजा शिवाजी एक्स रिव्यू/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रितेश देशमुख का ड्रीम प्रोजेक्ट 'राजा शिवाजी' फाइनली आज दर्शकों के हवाले हो चुका है। 1 मई को दुनियाभर में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर बनी यह फिल्म रिलीज की गई है, जिसमें रितेश देशमुख मराठा वीर योद्धा की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।
मराठी भाषा में बनी फिल्म 'राजा शिवाजी' को देखने के बाद दर्शकों ने अपना फैसला सुना दिया है। सलमान खान के कैमियो और संजय दत्त-अभिषेक बच्चन जैसे सितारों से सजी इस मल्टीस्टारर ऐतिहासिक फिल्म को दर्शकों ने पास किया या फेल, नीचे पढ़ें एक्स रिव्यू:
छत्रपति शिवाजी की भूमिका में छाए रितेश?
दर्शकों ने 'राजा शिवाजी' देखने के बाद एक्स अकाउंट पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए रितेश देशमुख सहित बाकी सितारों की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, "शानदार और बहुत ही बेहतरीन सिनेमा दिखाया है। रितेश देशमुख आपने राजा शिवाजी के रूप में बहुत ही अच्छी परफॉर्मेंस दी है, आपका डायरेक्शन भी बहुत ही शानदार था। उनके साथ जितने भी एक्टर्स थे, सभी ने बेहतरीन काम किया है। कैमियो देखकर तो रोंगटे खड़े हो गए। गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार हैं।"
यह भी पढ़ें- 'मेरे बिना...' Salman Khan ने 'राजा शिवाजी' में अपने रोल के लिए रितेश देशमुख से कही थी ऐसी बात, एक्टर का खुलासा
दूसरे यूजर ने लिखा, "यह मस्ट वॉच फिल्म है। यह एक सरप्राइज पैकेज है। योद्धाओं को लेकर अभी तक जितनी भी फिल्में आई हैं, यह उन सभी से बहुत बेहतर है। उन्होंने मेजर थीम और दिग्गजों के इतिहास को ही टारगेट किया है। सभी स्टारकास्ट ने अपना बेस्ट दिया है। सिनेमेटोग्राफी और एडिटिंग वर्क भी बेहतरीन है।"
खबरें और भी
सलमान खान को देखकर बजी सीटियां-तालियां
'राजा शिवाजी' में सलमान खान का भले ही छोटा सा कैमियो था, लेकिन फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैंने कैमियो देखा और क्या पावरफुल विजुअल्स हैं। सलमान खान एकदम आइकोनिक अंदाज में थे। 'राजा शिवाजी' में जीवा महाला के तौर पर उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। थिएटर सीटियों और तालियों से गूंज उठे।"
दूसरे यूजर ने लिखा, "सलमान खान ने 'राजा शिवाजी' में 'जीवा महाला' बनकर क्या परफॉर्मेंस दी है!" एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह सिर्फ रितेश देशमुख ही कर सकते हैं। मराठी फिल्म में सलमान खान को इतना पावरफुल रोल देना।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "रितेश फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। वह जब भी भाई से कैमियो करवाते हैं, वह एक बड़ा पल बन जाता है। अभी-अभी यह देखा, क्या पावरफुल सीन था। जीवा महाला के रूप में सलमान खान का अंदाज एकदम आइकोनिक है। यह सिर्फ एक कैमियो नहीं है, थिएटर में जश्न है।"
संजय दत्त और अभिषेक बच्चन की भी हुई तारीफ एक अन्य यूजर ने लिखा, "रितेश फिल्म का सबसे बड़ा अट्रैक्शन हैं, उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस में जान डाल दी है। संजय दत्त और अभिषेक बच्चन के बीच वॉर सीन फिल्म की हाइलाइट है। मराठी फिल्म इंडस्ट्री इस तरह के रियलिस्टिक वॉर सीन पहली बार देख रही है।"
फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके अलावा, 'राजा शिवाजी' ने रिलीज से पहले ही 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अब देखना यह है कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म क्या गदर मचाती है।