Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Raja Shivaji Box Office: रितेश देशमुख की Historical Drama ने पहले ही दिन रचा इतिहास, बनी बिगेस्ट ओपनर मराठी फिल्म

    Updated: Fri, 01 May 2026 09:33 PM (GMT+05:30)

    रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड Raja Shivaji सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं पहले दिन का कलेक्शन- ...और पढ़ें

    राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

    राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, विद्या बालन, भाग्यश्री, अभिषेक बच्चन जैसे सितारों से सजी राजा शिवाजी का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से था। फिल्म 1 मई को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है और अब आइए जानते हैं फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन -

    राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

    रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की हिस्टोरिकल ड्रामा ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर इतिहास रच दिया है। यह हाईएस्ट ओपनिंग मराठी फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले ही दिन डबल डिजीट में ओपनिंग कलेक्शन किया है। मेकर्स द्वारा शेयर किए ऑफिशियल आंकड़े के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 12.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

    raja shivaji (3)

    यह भी पढ़ें- 'मेरे बिना...' Salman Khan ने 'राजा शिवाजी' में अपने रोल के लिए रितेश देशमुख से कही थी ऐसी बात, एक्टर का खुलासा

    इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने सैराट (4.23 करोड़ रुपये) और टाइमपास (3.75 करोड़ रुपये) के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस कलेक्शन के साथ राजा शिवाजी (Raja Shivaji) का नेट कलेक्शन 12.40 करोड़ रुपये (अब तक) और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 12.77 करोड़ रुपये हो गया है। ये कलेक्शन 5,990 शोज के साथ हुआ है।

    राजा शिवाजी फर्स्ट डे कलेक्शन- 12.40 करोड़ रुपये (अब तक)

    राजा शिवाजी नेट इंडिया कलेक्शन- 12.40 करोड़ रुपये

    राजा शिवाजी ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 13.51 करोड़ रुपये

    Shivaji

    राजा शिवाजी के बारे में

    'राजा शिवाजी' 2026 की एक भारतीय ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म (Historical Action drama) है, जिसे रितेश देशमुख ने निर्देशित किया है। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है।

    खबरें और भी

    raja shivaji (4)

    रितेश और जेनेलिया के साथ इसमें एक शानदार कलाकारों की टोली है, जिसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख शामिल हैं। यह अब तक की सबसे महंगी मराठी फिल्म भी है जिसे लगभग 100 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया है।

    सलमान खान का कैमियो जीत रहा दिल

    फिल्म को क्रिटीक्स और दर्शकों ने सराहा है, फिल्म के कलाकारों के शानदार काम की तारीफ हो रही है वहीं सलमान खान का कैमियो सिनेमाघरों में तालियां बटोर रहा है।

    यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Review: रोंगटे खड़े कर देगी छत्रपति शिवाजी की कहानी; पर्दे पर छाए Riteish Deshmukh, सलमान के कैमियो ने बटोरी तालियां