Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'Salman Khan को मारने के लिए...', एक्टर के बॉडीगार्ड ने किया खुलासा, CCTV में कैद हुई थी गोलीबारी की घटना

    Updated: Sun, 03 May 2026 11:01 AM (IST)

    साल 2024 में सलमान खान (Salman Khan) के घर पर फायरिंग की गई थी। अब इस मामले को लेकर एक्टर के बॉडीगार्ड ने बड़ा खुलासा किया है। ...और पढ़ें

    सलमान खान के घर के बाहर हुई थी गोलीबारी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    सलमान खान के घर के बाहर हुई थी गोलीबारी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 में सलमान खान (Salman Khan) के गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई फायरिंग ने हर किसी के होश उड़ा दिए थे। अब सलमान के बॉडीगार्ड ने एक बड़ा खुलासा किया है जिसके बाद एक बार फिर यह फायरिंग केस सुर्खियों में आ गया है।

    दरअसल, 14 अप्रैल 2024 को अर्ली मॉर्निंग बांद्रा में स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो हमलावरों ने बाइक से आकर पांच राउंड गोलियां चलाई थीं। इस मामले में सुनवाई पिछले महीने शुरू हुई जिसमें सलमान खान के बॉडीगार्ड (Salman Khan Bodyguard) ने पहले गवाह के तौर पर गवाही दी। 

    बढ़ाई गई थी सलमान की सिक्योरिटी

    सलमान के बॉडीगार्ड ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। फायरिंग से ठीक 13 अप्रैल की रात को बॉडीगार्ड की नाइट शिफ्ट थी। करीब सुबह 4 बजे की बात थी, जब फायरिंग हुई। सिक्योरिटी टीम को पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी।

    सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना

    फायरिंग के बाद बॉडीगार्ड ने सीसीटीवी देखा। बॉडीगार्ड ने कहा, "मैंने CCTV स्क्रीन की ओर देखा। मैंने देखा कि एक बाइक पर दो लोग थे, जिन्होंने हेलमेट पहन रखे थे और वे इमारत की ओर गोलीबारी कर रहे थे। उन्होंने चार-पांच बार गोलियां चलाईं। इसके बाद वे भाग गए।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मेरे बिना...' Salman Khan ने 'राजा शिवाजी' में अपने रोल के लिए रितेश देशमुख से कही थी ऐसी बात, एक्टर का खुलासा

    Salman Khan Firing

    सलमान को मारने की थी कोशिश

    बॉडीगार्ड ने यह भी खुलासा किया कि जिस वक्त घर के बाहर गोलीबारी हुई, उस वक्त एक्टर पहली मंजिल पर मौजूद अपने बेडरूम में थे। बॉडीगार्ड ने दावा किया कि हमलावर एक्टर को मारने के मकसद से आया था। बॉडीगार्ड ने कहा, "गोली चलाना एक्टर को मारने की कोशिश थी।" 

    कोर्ट में मौजूद एक और गवाह (पुलिस गार्ड) ने शनिवार को दिए बयान में कहा कि जब घटना हुई, तब वह लॉबी में बैठे थे। उन्होंने घटना होते हुए नहीं देखा, सिर्फ घटनास्थल के पास गोलियों के खाली खोखे दिखे थे।

    यह भी पढ़ें- सुपरहीरो बन Salman Khan करेंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अपकमिंग थ्रिलर को मिली हरी झंडी; शूटिंग पर आया अपडेट