सुपरहीरो बन Salman Khan करेंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अपकमिंग थ्रिलर को मिली हरी झंडी; शूटिंग पर आया अपडेट
सलमान खान (Salman Khan) पहली बार पर्दे पर सुपरहीरो के किरदार में नजर आने वाले हैं। अभिनेता की आगामी फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। ...और पढ़ें

सलमान खान बनेंगे बॉलीवुड के सुपरहीरो। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्शन, कॉमेडी और रोमांस करने के बाद अब सलमान खान (Salman Khan) बड़े पर्दे पर सुपरहीरो बनने जा रहे हैं। अभिनेता की नई फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
दरअसल, कुछ समय पहले खबरें आई थी कि सलमान खान अपने करियर की पहली सुपरहीरो फिल्म करने वाले हैं, जिसे द फैमिली मैन वेब सीरीज के मेकर्स राज निदिमोरु और कृष्णा डीके बनाएंगे। हालांकि, उसके बाद इस फिल्म को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।
सुपरहीरो फिल्म की जल्द शुरू होगी शूटिंग
अब खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म को हरी झंडी मिल गई है और सलमान यह फिल्म कर रहे हैं। सलमान उसके बाद एक्शन कॉमेडी सुपरहीरो फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, फिलहाल फिल्म अपने प्री-प्रोडक्शन चरण में है, जहां फिल्म के लुक और तकनीकी पहलुओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
यह एक बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म होगी, जिसे वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। टीम का लक्ष्य है कि सभी तैयारी पूरी होने के बाद अक्टूबर से इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाए।
यह भी पढ़ें- 'सलमान खान अनप्रोफेशनल हैं...', 'मातृभूमि' से पहले 'भाईजान' को लेकर चित्रांगदा सिंह से कही गई थीं ऐसी बातें
कौन है सुपरहीरो फिल्म की हीरोइन?
फिल्म की अभिनेत्री को लेकर सामंथा रुथ प्रभु का नाम सामने आ रहा था, हालांकि फिर सुनने में आया है कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और उनके फिल्म में कास्ट होने की खबरें केवल अफवाह हैं।
फिल्म की टीम अब दूसरे कुछ नामों पर विचार कर रहे हैं और अगले कुछ महीनों में लीड एक्ट्रेस की तलाश भी पूरी हो जाएगी। सलमान की यह पहली सुपरहीरो फिल्म होगी। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो शूटिंग तय समय पर शुरू हो जाएगी। हालांकि, अभी तक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
खबरें और भी
सलमान खान की आगामी फिल्में
राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म के अलावा सलमान खान इन दिनों साउथ की हाई ओक्टेन एक्शन ड्रामा की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें वामसी बना रहे हैं। उनकी फिल्म मातृभूमि भी रिलीज के लिए तैयार है, बस नई रिलीज डेट आनी बाकी है। इसके अलावा अभिनेता के पास किक 2 भी है।