यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandrayaan 3: 'चंद्रयान 3' की सेफ लैंडिंग के बाद बदले प्रकाश राज के सुर, पहले ऐसे उड़ाया था मजाक
Prakash Raj On Chandrayaan 3 भारत के मिशन मून 3 को सफलता हासिल हो गई है। भारतीय अतंरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान 3 चांद की सतह पर सफलतापूर्व ...और पढ़ें

HighLights
- चंद्रयान की सफलता पर प्रकाश राज ने किया ट्वीट
- मिशन मून को लेकर पहले उड़ा चुके हैं मजाक
- इसरो को प्रकाश राज दी बधाई
नई दिल्ली जेएनएन: Prakash Raj Reaction On Chandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के 'चंद्रयान 3' ने देश का गौरव बड़ा दिया है। चांद की सरजमीं पर इसरो के 'चंद्रयान 3' ने सेफ लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। पूरा देश और तमाम फिल्मी सितारे 'चंद्रयान 3' की इस सफलता पर खुशी में झूम रहे हैं।
इस बीच दिग्गज फिल्म कलाकार प्रकाश राज ने भी 'चंद्रयान 3' की कामयाबी पर हर्ष जाहिर किया है। लेकिन इससे पहले उन्हें इस मून मिशन का मजाक उड़ाने की वजह काफी ट्रोल किया भी किया जा चुका है।
प्रकाश राज ने 'चंद्रयान 3' की सफलता पर जताई खुशी
बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के कई फिल्म कलाकार चांद की सतह पर 'चंद्रयान 3' की इस सुरक्षित लैंडिंग को लेकर इसरो को बधाईयां दे रहे हैं। अब भला इस ऐतिहासिक पल में भला प्रकाश राज कैसे पीछे रहते हैं सकते हैं। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर अपना रिएक्शन दिया है।
PROUD MOMENT for INDIA and to Humankind.. 🙏🏿🙏🏿🙏🏿Thank you #ISRO #Chandrayaan3 #VikramLander and to everyone who contributed to make this happen .. may this guide us to Explore and Celebrate the mystery of our UNIVERSE .. #justasking
— Prakash Raj (@prakashraaj) August 23, 2023
इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि- ''भारत और मानव जाति के लिए ये गौरव का पल है, इसरो चंद्रयान 3, विक्रम लैंडर की इस सफलता और ऐसा करने में योगदान देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद, ये हमें हमारे ब्रह्मांड के रहस्य का पता लगाने और जश्न मनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करे।'' इस तरह से प्रकाश राज ने मिशन मून 3 की सफलता पर अपना रिएक्शन दिया है।
मिशन मून का प्रकाश ने उड़ाया था मजाक
बीते 20 अगस्त को प्रकाश राज ने एक्स पर ट्वीट कर एक कैरिकेचर तस्वीर शेयर की थीं, जिसमें लुंगी और शर्ट पहने एक आदमी चाय फेंटता हुआ नजर आ रहा था। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था कि-''अभी-अभी चंद्रयान से सीधा पहला व्यू आया है।'' इसके बाद अभिनेता को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा और लोग उन्हें काफी खरी खोटी सुनाने लगे।
खबरें और भी
Hate sees only Hate.. i was referring to a joke of #Armstrong times .. celebrating our kerala Chaiwala .. which Chaiwala did the TROLLS see ?? .. if you dont get a joke then the joke is on you .. GROW UP #justasking https://t.co/NFHkqJy532
— Prakash Raj (@prakashraaj) August 21, 2023
सोशल मीडिया पर लोगों के भारी क्रोध को देखते हुए उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा था कि - ''नफरत मात्र नफरत देखती है। मैंने आर्मस्ट्रांग के दौर के एक चुटकुले का जिक्र किया, जो हमारे केरल में एक चायवाला के जश्न से संबंधित है, अब इसमें ट्रोर्ल्स को कौन सा चायवाल नजर आया, ये मैं नहीं जानता, जोक पसंद नहीं आया तो वो आप पर है।'' इस तरह से भारी ट्रोलिंग के बाद प्रकाश ने अपनी सफाई दी।