Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pravina Deshpande Died: कैंसर की मार और टूट गई सांसों की डोर, प्रवीना देशपांडे के निधन से सिनेमा जगत स्तब्ध

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 09:38 PM (IST)

    Pravina Deshpande Died: हिंदी सिनेमा जगत से इस वक्त एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। सलमान खान की को-स्टार और वेटरन एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का कैंसर ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का हुआ निधन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का हुआ निधन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. वेटरन एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का हुआ देहांत

    2. कैंसर से छीन ली अभिनेत्री की जिंदगी

    3. सलमान खान के साथ इस मूवी में आई थीं नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन जगत के लिए मंगलवार का दिन कुछ खास नहीं रहा। सुबह सुपरस्टार सलमान खान के पिता और मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई और अब शाम होते-होते सलमान की एक को-स्टार के निधन की खबर भी सामने आ रही है। 

    सिनेमा जगत की वेटरन एक्ट्रेस के तौर पर लोकप्रियता हासिल करने वालीं प्रवीणा देशपांडे का 60 साल की उम्र में देहांत हो गया है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बाद प्रवीणा ने मंगलवार 17 फरवरी को इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कहा दिया है। 

    कैंसर से हुआ प्रवीणा देशपांडे का निधन

    प्रवीणा देशपांडे के निधन की जानकारी उनके परिवार की तरफ से एक्ट्रेस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर दी गई है। जिसमें अभिनेत्री की तस्वीर शामिल है और उनकी मौत की जानकारी साझा की गई है। पोस्ट में लिखा है- 

    यह भी पढ़ें- अब कैसी है Salim Khan की तबीयत? सलमान खान के पिता की हेल्थ पर डॉक्टर ने दिया जरूरी अपडेट

    Pravina Deshpande died

    आपको बता दें कि मिसेज प्रवीणा देशपांडे स्वर्गवास 17 फरवरी 2026 को गया है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर को 3 बजे हिंदू शमशान घाट, चकला पारसीवाड़ा, अंधेरी ईस्ट मुंबई में किया गया है। मालूम हो कि प्रवीणा देशपांडे के बच्चों की तरफ से उनकी निधन का जानकारी सोशल मीडिया पर मुहैया कराई गई है। 

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Pravina Deshpande (@pravinadeshpande)

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार लंबे समय से प्रवीणा देशपांडे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। साल 2019 में प्रवीणा को पहली बार ब्लड कैंसर के बारे में पता लगा और तबसे उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। लेकिन अफसोस वह इस गंभीर बीमारी के जिंदगी की जंग हार गईं। मूलरूर से मराठी एक्ट्रेस के तौर पर प्रवीणा देशपांडे ने सिनेमा जगत में काफी नाम कमाया। 

    सलमान के साथ इस मूवी में आई थीं नजर 

    प्रवीणा देशपांडे को सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म रेडी के लिए काफी याद किया जाएगा। इस मूवी में उन्होंने एक्ट्रेस आसिन की मामी की भूमिका अदा की थी, जो सलमान और आसिन की शादी कराने में अहम योगदान देती हैं। इसके अलावा बतौर एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे एक विलेन और परमाणु जैसी कई हिंदी फिल्मों में भी नजर आईं। बता दें कि आखिरी बार उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इमरान हाशमी की वेब सीरीज तस्करी में देखा गया था। 

    यह भी पढ़ें- अब कैसी है Salim Khan की तबीयत? सलमान खान के पिता की हेल्थ पर डॉक्टर ने दिया जरूरी अपडेट