विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस 12 वीकेंड का वार, प्रीति जिंटा को आया सलमान ख़ान पर प्यार, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Sat, 10 Nov 2018 07:40 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 08:08 AM (IST)

हाल के दिनों में जब सलमान जोधपुर कोर्ट में काला हिरण मामले में पेश हुए थे तब एक बार प्रीति जिंटा भी उनसे मिलने जोधपुर तक गयी थीं।

बिग बॉस 12 वीकेंड का वार, प्रीति जिंटा को आया सलमान ख़ान पर प्यार, देखें तस्वीरें
बिग बॉस 12 वीकेंड का वार, प्रीति जिंटा को आया सलमान ख़ान पर प्यार, देखें तस्वीरें

मुंबई। बिग बॉस 12 वीकेंड का वार के लिए इस सप्ताह अभिनेत्री प्रीति जिंटा बिग बॉस के सेट पर पहुंची। इस मौके पर सलमान ख़ान के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी, जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं।

प्रीति जिंटा और ख़ान इस मौके पर बेहद उत्साहित नज़र आये। दोनों ने जमकर मस्ती की। डांस, म्यूज़िक, सेल्फी का भी दौर चला। सलमान के लिए प्रीति अपना प्यार छुपा नहीं पायीं और उन्होंने शूटिंग के दौरान सलमान के गाल पर किस भी किया। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि मैरून रंग के के ड्रेस में प्रीति जिंटा काफी खूबसूरत लग रही हैं।

यह भी पढ़ें: दिवाली पार्टी के बाद जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं सारा अली ख़ान, देखें तस्वीरें

बता दें कि बुधवार को जहां देशभर में दिवाली मनाई जा रही थी तो वहीं, बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के लिए दिवाली की रात बेहद इमोशनल रही। बिग बॉस ने सरप्राइज देने के लिए कुछ कंटेस्टेंट्स को उनके घरवालों की आवाज सुनाई तो कुछ को वीडियो के जरिए उनके परिजनों के मैसेज दिए। करीब दो महीने बाद अपने घरवालों की आवाज और शक्ल देख कर कंटेस्टेंट्स फूट-फूटकर रो पड़े थे। बाकी बिग बॉस के घर में हंगामे जारी हैं। प्रीति जिंटा के आने से शो पर रौनक बढ़ गयी।

प्रीति और सलमान के बारे में बता दें कि दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। इस जोड़ी ने 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'चोरी चोरी चुपके-चुपके' जैसी कुछेक फ़िल्मों में काम भी किया है।

हाल के दिनों में जब सलमान जोधपुर कोर्ट में काला हिरण मामले में पेश हुए थे तब एक बार प्रीति जिंटा भी उनसे मिलने जोधपुर तक गयी थीं। दोनों की बॉन्डिंग आप इन तस्वीरों में भी देख सकते हैं। ख़बर है कि प्रीति बिग बॉस के घर के अंदर भी गयीं और प्रतिभागियों से मिलीं।

यह भी पढ़ें: आमिर के दोस्तों ने संभाला मोर्चा, सचिन तेंदुलकर समेत इन सबने देखी फ़िल्म, देखें तस्वीरें

बहरहाल, सलमान की वजह से बिग बॉस हमेशा चर्चा में रहता है। अब देखना होगा वीकेंड का वार में और क्या-क्या ख़ास है। इसके लिए आपको आज और कल के शो का इंतज़ार करना होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।