विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिवाली पार्टी के बाद जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं सारा अली ख़ान, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 09 Nov 2018 02:58 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 08:09 AM (IST)

सारा की डेब्यू फ़िल्म ‘केदारनाथ’ की बात करें तो यह फ़िल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।

दिवाली पार्टी के बाद जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं सारा अली ख़ान, देखें तस्वीरें
दिवाली पार्टी के बाद जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं सारा अली ख़ान, देखें तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान सैफ़ अली ख़ान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली ख़ान भी अपने लुक और स्टाइल की वजह से चर्चा में रहीं। दिवाली पार्टी की मस्ती के बाद अब सारा जिम में लौट आई हैं और अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं।

जैसा कि आप जानते हैं सारा अली ख़ान जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी डेब्यू फ़िल्म ‘केदारनाथ’ में दिखेंगी। जबकि रणवीर सिंह के साथ उनकी दूसरी फ़िल्म ‘सिंबा’ भी इसी साल आ रही है। ख़बर है कि ‘सिंबा’ की शूटिंग भी पूरी हो गयी है। अबसे कुछ देर पहले सारा की यह तस्वीरें उनके जिम से बाहर आने के दौरान ली गयी हैं। इन तस्वीरों में सारा काफी कूल लग रही हैं। चाहे ट्रेडिशनल हो या मॉडर्न हर आउटफिट में सारा खूब जंचती हैं और सोशल मीडिया पर उनका हर लुक चर्चा का विषय बन जाता है। 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को भी आया इस ‘पीहू’ पर प्यार, ट्रेलर देखकर हिल गए सब

इस बात में कोई संदेह नहीं कि हाल के दिनों में सारा अली ख़ान ने सबका ध्यान खींचा है। पिछले महीने सारा ने अपने पिता सैफ़ अली ख़ान के साथ करण जौहर के मशहूर चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण’ की शूटिंग भी की है। जैसा कि आप जानते हैं सारा अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं और हमेशा अपने लुक की वजह से भी सुर्ख़ियों में रहती हैं।

शुरुआत के दिनों की बात करें तो सारा अली ख़ान कई बार कैमरे के सामने असहज हो जाती रही हैं, कई बार अपना चेहरा छुपाती भी दिखी हैं लेकिन, अब सारा पूरे कॉन्फिडेंस के साथ नज़र आती हैं।

यह भी पढ़ें: आमिर के दोस्तों ने संभाला मोर्चा, सचिन तेंदुलकर समेत इन सबने देखी फ़िल्म, देखें तस्वीरें

सारा की डेब्यू फ़िल्म ‘केदारनाथ’ की बात करें तो यह फ़िल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। ‘केदारनाथ’ के अलावा सारा की दूसरी फ़िल्म ‘सिंबा’ की रिलीज़ डेट भी इसी साल 28 दिसंबर को तय की गयी है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।