Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali Looks: प्रीति जिंटा से लेकर कटरीना कैफ तक, इस दिवाली अपनाएं इन एक्ट्रेसेज के ये लुक

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 06:12 PM (IST)

    Bollywood Actresses Diwali Looks बी टाउन की दिवाली पार्टी की तस्वीरें खूब वायरल होती है। इस मौके पर अभिनेत्रियों के लुक देखने लायक होते हैं। एक्ट्रेसे ...और पढ़ें

    एक्ट्रेसेज का दिवाली लुक ( Photo Instagram )
    एक्ट्रेसेज का दिवाली लुक ( Photo Instagram )

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bollywood Actresses Diwali Looks: दो दिन बाद देशभर में दीपों का त्योहार दिवाली मनाया जाएगा। इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जा रही हैं। ऐसे में हर कोई इस जश्न में डूबा हुआ है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को अच्छे से एन्जॉय कर रहे हैं। बॉलीवुड की दिवाली पार्टीज हमेशा चर्चा में रहती हैं।

    सोशल मीडिया पर बी टाउन की दिवाली पार्टी की तस्वीरें खूब वायरल होती है। इस मौके पर अभिनेत्रियों के लुक देखने लायक होते हैं। वेस्टर्न लुक में नजर आने वाली एक्ट्रेसेज दिवाली पर एथनिक आउटफिट और पारंपरिक लुक से लोगों के होश उड़ा देती हैं। इस बीच प्रीति जिंटा से लेकर कटरीना कैफ ने अपने दिवाली लुक को सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसे आप भी इस दिवाली अपना लुक बना सकती हैं। 

    यह भी पढ़ें- Diwali 2023: रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, Katrina Kaif ने लूट ली महफिल

    प्रीति जिंटा का दिवाली लुक

    प्रीति जिंटा फिल्मों से भले ही दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों अदाकारा अपने देश भारत में ही हैं। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरे शेयर की है, जिसमें वह व्हाइट कलर के चिकिन वाले सूट में नजर आ रही हैं। इस पर एक्ट्रेस मैंचिग इयररिंग्स और मैंचिग हाई हिल्स कैरी की हुई है।

    कटरीना कैफ का लुक 

    अगर आप इस साल लहंगा पहना चाह रहे हैं तो इस दिवाली में कटरीना कैफ का फ्लोरल प्रिंट का ब्राउन कलर का लहंगा आप भी अपने लिए बनवा सकते हैं। कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह ब्राउन लहंगे पहने दिखाई दे रही हैं। 

    खबरें और भी

    शमिता शेट्टी का देसी लुक 

    शिल्पा शेट्टी की बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी पर्दे से भले ही दूर हैं, लेकिन उन्होंने कई फेमस फिल्मों में काम किया है। शमिता शेट्टी हमेशा अपने परिवार के साथ दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट करती हैं।

    इस बार भी वह कुछ ऐसे ही करने वाली हैं, लेकिन दिवाली आने से पहले अदाकारा ने अपना लुक शेयर किया है, जिसे आप भी कैरी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Akanksha Puri के लेटेस्ट लुक ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान, ब्यूटी देख हक्के-बक्के हुए फैंस

    प्रीति जिंटा का साड़ी लुक

    इस दिवाली आप प्रीति की तरह ब्लैक वेलवेट साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। इस साड़ी में प्रीति जिटां बेहद खूबसूरती नजर आ रही है। उनके ट्रेडिशनल लुक पर हर किसी की नजरें टिक जाती है।