Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akanksha Puri के लेटेस्ट लुक ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान, ब्यूटी देख हक्के-बक्के हुए फैंस

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 08:40 PM (IST)

    बिग बस ओटीटी 2 से चर्चा में आईं आकांक्षा पुरी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक अंदाज में अपनी तस्वीरें शेयर कर ...और पढ़ें

    File Photo of Akanksha Puri. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Akanksha Puri. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. आकांक्षा पुरी का लेटेस्ट लुक हुआ वायरल
    2. रॉयल ब्लू ड्रेस में एक्ट्रेस ने लगाई सोशल मीडिया पर आग
    3. फैंस ने की तारीफ

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस ओटीटी 2' से चर्चा में आईं आकांक्षा पुरी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने लुक्स की वजह से छायी रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस सिजलिंग अवतार में सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक फोटोज शेयर करती हैं।

    फैंस अक्सर एक्ट्रेस की टोन्ड बॉडी और ग्लैमरस लुक की तारीफ करते हैं। इस बार भी आकांक्षा ने अपने चाहने वालों का ध्यान खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ा। दिवाली पार्टी के लिए एक्ट्रेस कुछ इस अंदाज में तैयार हुईं कि देखने वाले बस देखते रह गए।

    वायरल हुआ आकांक्षा पुरी का लुक

    आकांक्षा पुरी ने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत की। यहां एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस अवतार में ड्रेसअप होकर पहुंचीं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आकांक्षा पुरी ने देसी और मॉर्डन का मिक्श्चर लुक अपनाया। ग्लोइंग मेकअप और खुले बालों के साथ एक्ट्रेस कैनरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आईं। यूजर्स उनकी फिटनेस और खूबसूरती को बस एक टक निहारने को मजबूर हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    आकांक्षा के लुक की फैंस ने की तारीफ

    एक्ट्रेस ने रॉयल ब्लू कलर की ड्रेस पहनी, जिसमें वह बेहद अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं। इस लुक को उन्होंने डीप नेक बिकिनी ब्लाउज, खुले बाल और बड़ी ईयररिंग्स के साथ कम्प्लीट किया। हर कोई एक्ट्रेस का रिवीलिंग लुक देख हक्का-बक्का रह गया। एक फैन ने उन्हें उर्फी जावेद से कम्पेयर कर दिया।

    खबरें और भी

    हालांकि, फैंस को एक्ट्रेस का हॉटनेस से भरा ये अवतार काफी पसंद आया। एक ने लिखा, 'सो प्रीटि।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'आप पहले से इतनी सुंदर थी या अब मुझे लगने लगी हैं।' इसी तरह किसी ने उन्हें सुपर्ब कहा, तो किसी ने फायर इमोजी देकर उनकी तारीफ की।

    यह भी पढ़ें: आकांक्षा पुरी का नाम सुनते ही बिफरे पारस छाबड़ा, उड़ाई धज्जियां, बताई ऐसी बात, सुनकर हैरान हो सकते हैं फैंस