Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आकांक्षा पुरी का नाम सुनते ही बिफरे पारस छाबड़ा, उड़ाई धज्जियां, बताई ऐसी बात, सुनकर हैरान हो सकते हैं फैंस

    Updated: Sat, 23 Sep 2023 01:09 PM (IST)

    पारस छाबड़ा बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। इस सीजन में उनकी कुछ लड़ाइयां हुई तो ढेर सारी मौज मस्ती भी उन्होंने की। इस शो के अलावा पारस आकांक्षा ...और पढ़ें

    File Photo of Paras Chhabra and Akanksha Puri
    File Photo of Paras Chhabra and Akanksha Puri

    HighLights

    1. पारस छाबड़ा ने खोली आकांक्षा पुरी की पोल
    2. 'बिग बॉस 13' में शामिल थे पारस छाबड़ा
    3. आकांक्षा पुरी संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

    नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम आकांक्षा पुरी इस शो में जद हदीद के साथ नजदीकियों की वजह से काफी सुर्खियों में बनी रहीं। इस शो में उन्होंने अपने पास्ट रिलेशन के बारे में भी बात की। आकांक्षा, पारस छाबड़ा के साथ कुछ साल रिलेशन में थीं। दोनों का ब्रेकअप काफी सुर्खियों में रहा था। अब एक बार इनका रिलेशन लाइमलाइट में आ गया है।

    पारस ने आकांक्षा संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, पारस ने आकांक्षा संग अपने ब्रेकअप की असल वजह में से एक का खुलासा किया है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' में आकांक्षा ने पारस संग अपने रिलेशन पर जो बात की थी, उस पर अब पारस ने जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि आकांक्षा संग उनके रिलेशन को खत्म करने की जरूरत क्यों महसूस हुई थी।

    लगभग चार साल पहले हो गया था ब्रेकअप

    पारस ने कहा कि फैंस और फ्रेंड्स उन्हें एपिसोड से वीडियो भेज रहे थे, जहां आक्षांका ने इस रिलेशन को पूरी तरह से खत्म करने का जिक्र किया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने बताया कि आकांक्षा से उनका रिलेशन तीन से चार साल पहले खत्म हो गया था। वह आमतौर पर अपने पास्ट या एक्स के बारे में बात नहीं करते। खासतौर से आकांक्षा पुरी के बारे में। हालांकि, अब जब बात फिर से सामने आई है और कई लोग उनकी साइड की स्टोरी जानना चाहते थे, तो उन्होंने जवाब देने का फैसला किया है।

    लाल जूतों का बताया सच

    बतौर पारस, आकांक्षा पुरी ने कभी भी उन पर अपना पैसा खर्च नहीं किया। एक्टर ने उन लाल जूतों का भी सच बताया, जिसे उन्होंने 'बिग बॉस 13' में पहना था। ऐसा कहा गया था कि इन जूतों को एक्ट्रेस ने गिफ्ट किया था और उनकी कीमत 80,000 रुपये है। लेकिन असल में वो जूते एक शख्स के कोलैबोरेशन से आए थे।

    खबरें और भी

    उन्होंने क्लियर किया कि वह असली जूते नहीं थे, बल्कि एक ब्रांड की कॉपी थी। इसके लिए आकांक्षा ने उनसे 2100 रुपये लिए थे। पारस ने बताया कि जब वो रिलेशनशिप में थे, तब भी आकांक्षा ने कभी अपना पैसा उन पर खर्च नहीं किया।