Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस के घरवालों का हुआ रीयूनियन, अभिषेक मल्हान संग मस्ती करती नजर आईं ये कंटेस्टेंट्स

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 03:06 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 काफी चर्चित सीजन में से एक रहा है। इस सीजन का लगभग हर कंटेस्टेंट किसी ना किसी वजह से चर्चा का विषय बना रहता है। अब हाल ही में अभि ...और पढ़ें

    Akanksha Puri Abhishek Malhan Palak Purswani (Photo Credit: Instagram)
    Akanksha Puri Abhishek Malhan Palak Purswani (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. फिर एक साथ नजर आए अभिषेक मल्हान, पलक पुरस्वानी और आकांक्षा पुरी
    2. रीयूनियन के दौरान मस्ती करते दिखे कंटेस्टेंट्स
    3. पलक ने शेयर की वीडियो और फोटो

    नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई। इस शो के कई कंटेस्टेंट्स दर्शकों को काफी पसंद आए। किसी की लव स्टोरी ने लोगों का दिल जीता, तो किसी के झगड़े को लोगों ने एन्जॉय किया।

    शो खत्म होने के बाद भी इसके कंटेस्टेंट्स किसी ना किसी वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। अब हाल ही में अभिषेक मल्हान, पलक पुरस्वानी और आकांक्षा पुरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीनों कंटेस्टेंट्स मस्ती करते हुए रीयूनियन का मजा ले रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में शामिल होगी 'तेरे नाम' की ये खूबसूरत एक्ट्रेस, शोहरत में नहीं किसी से कम

    अभिषेक-पलक और आकांक्षा दिखे साथ

    फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान ने 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में फर्स्ट रनर अप का खिताब अपने नाम किया था। वहीं, पलक पुरसवानी और आकांक्षा पुरी घर के अंदर ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाई थीं। ये तीनों एक बार फिर घर से बाहर आने के बाद एक साथ पार्टी करते हुए नजर आए हैं।

    पलक ने शेयर किए फोटो और वीडियो

    पलक पुरसवानी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आकांक्षा पुरी और अभिषेक मल्हान के साथ कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। इन फोटो और वीडियो में तीनों की तिगड़ी मस्ती करते हुए नजर आ रही है। पलक ने इंस्टा स्टोरी पर वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें अभिषेक आगे की सीट पर बैठे हैं और उसमें आकांशा को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि वे सभी पसीने से लथपथ हैं, क्योंकि उन्होंने बहुत डांस किया है।

    खबरें और भी

    फैंस को पसंद आया तीनों का रीयूनियन

    आकांशा और पलक के साथ इन फोटो पर अभिषेक मल्हान ने कमेंट किया 'कैमरामैन जल्दी फोकस करो'। वहीं, आकांशा ने लिखा 'बहुत प्यारी लव-लव लव'। वहीं, फैंस भी इनका रीयूनियन देख कर काफी खुश हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा 'तीनों काफी प्यारे लग रहे हो'। वहीं, एक अन्य ने लिखा 'मुझे खुशी है कि आप उन लोगों से मिल रहे हैं, जिन्होंने सच में आपका समर्थन किया'।

    इस रीयूनियन में तीनों ही बेहद अच्छे लग रहे थे। अभिषेक ब्लैक जैकेट और जॉगर्स में नजर आए, वहीं पलक पिंक फिटेड ड्रेस में दिखाई दीं। आकांक्षा पूरी ने इस दौरान ग्रीन कलर की साटन फुल-स्लीव ड्रेस पहनी।

    यह भी पढ़ें: Manisha Rani: सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़-मनीषा रानी के बोल्ड मूव्स ने लगाई आग, केमेस्ट्री के कायल हुए फैंस