Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manisha Rani: सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़-मनीषा रानी के बोल्ड मूव्स ने लगाई आग, केमेस्ट्री के कायल हुए फैंस

    Updated: Wed, 13 Sep 2023 01:50 PM (IST)

    Manisha Rani-Neha Kakkar सोशल मीडिया की पॉपुलर इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी आज घर-घर में जाना माना नाम बन चुकी हैं। टोनी कक्कड़ के साथ रिलीज हुए गाने में उन ...और पढ़ें

    File Photo of Manisha Rani and Neha Kakkar
    File Photo of Manisha Rani and Neha Kakkar

    HighLights

    1. मनीषा रानी हैं फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
    2. टोनी कक्कड़ के साथ पसंद किया गया था जमनापार वीडियो सॉन्ग
    3. टोनी के बाद मनीषा ने उनकी बहन नेहा के साथ बनाया वीडियो

    नई दिल्ली, जेएनएन। लाखों दिलों की धड़कन बन चुकीं मनीषा रानी (Manisha Rani) हर दिन फैंस के लिए कोई न कोई नया और मजेदार वीडियो लेकर आती हैं। हाल ही में इस 'बिग बॉस ओटीटी 2' सेकंड रनरअप का टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के साथ म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ, जिसमें दोनों की जोड़ी ने रोमांस का अलग ही रंग जमा दिया।

    फैंस को टोनी और मनीषा की केमेस्ट्री भा गई। वहीं, भाई के बाद मनीषा ने अब उनकी बहन नेहा के साथ भी वीडियो शूट किया है।

    मनीषा ने नेहा के साथ शूट किया वीडियो

    टोनी के साथ मनीषा का 'जमनापार' वीडियो एल्बम सॉन्ग शूट हुआ था। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने आवाज दी थी। जिस संगर ने मनीषा के लिए गाना गाया, मनीषा ने अब उन्हीं के साथ वीडियो बनाया है, जिसमें इनकी क्यूट केमेस्ट्री देखने लायक है। फैंस इन दोनों की बॉन्डिंग के कायल हो गए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar)

    फैंस ने की जमकर तारीफ

    मनीषा और नेहा ने 'जमनापार' गाने पर डांस किया है। दोनों ने अपने-अपने मूव्स से वीडियो को ज्यादा से ज्यादा क्रिएटिव और इंट्रेस्टिंग बनाने की कोशिश की है। न सिर्फ आम जनता बल्कि, सिलेब्रिटीज तक ने इनकी डांसिंग की तारीफ की है। वीडियो पर टोनी कक्कड़ ने कमेंट किया, 'क्वीन * रानी'। इसी तरह किसी फैन ने लिखा सुपर्ब, तो किसी ने उन्हें 'बवाल' करार दिया।

    मनीषा के रील्स हैं फेमस

    मनीषा रानी खुद के कंटेंट क्रिएट कर सोशल मीडिया पर एकाएक फेमस हुई थीं। उन्होंने कई तरह के कॉमेडी वीडियो बनाए हैं। इसके साथ ही वह व्लॉग भी अपडेट करती हैं। हाल ही में उन्होंने वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें बताया कि उनकी नानी ने उनके लिए दूल्हा ढूंढ लिया है। हालांकि, यह बात मजाक में कही गई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Manisha Rani के लिए नानी ने चुना दूल्हा! अभिषेक, एल्विश या टोनी, जानें किसके नाम पर लगी मुहर