Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Preity Zinta ने देखी करीना-तब्बू और कृति की Crew, फिल्म देखने के बाद तारीफ में लिखी ये बात

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 10:11 AM (IST)

    तब्बू करीना कपूर और कृति सेनन की फिल्म क्रू सिनेमाघरों में कमाल कर रही है। इसे दर्शकों और सेलेब्स का भरपूर प्यार मिल रहा है। ऐसे में अब एक्ट्रेस प्रीत ...और पढ़ें

    Preity Zinta Post ( Photo Credit Instagram)
    Preity Zinta Post ( Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की स्टारर फिल्म क्रू (Crew) 29 मार्च को रिलीज हुई थी। इन 11 दिनों में इस फिल्म ने नेशनल और इंटरनेशनल बंपर कमाई की है। क्रू की उड़ान थमने का नाम नहीं ले रही है।

    फैंस जमकर इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने क्रू का भरपूर आनंद लिया। फिल्म देखने के तुरंत अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ की।

    यह भी पढ़ें- Crew Worldwide Collection Day 10: दुनियाभर में छाई करीना, तब्बू और कृति 'क्रू', 10 दिन में पार किए इतने करोड़

    प्रीति जिंटा क्रू के लिए लिखा पोस्ट

    बीते दिन आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने फिल्म क्रू देखी थी और मूवी के साथ-साथ किरदारों की तारीफ की थी। अब प्रीति जिंटा ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिख इसके किरदारों की सराहना की है। एक्ट्रेस ने टीम की तारीफ करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- सुपर प्रतिभाशाली और भव्य तिकड़ी तब्बू, कृति सेनन और करीना कपूर खान को एक साथ थिएटर में देखकर बहुत अच्छा लगा।  खूब हंसे और इसके हर हिस्से का आनंद लिया। इस जॉयराइड के लिए पूरी टीम को बधाई। जाओ इसे देखो दोस्तों यह वास्तव में इसके लायक है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

    आलिया भट्ट ने भी की थी तारीफ

    करीना कपूर की भाभी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी ननद करीना की फिल्म क्रू देखकर तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था  'इस 'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है। इन सभी शानदार महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई'।

    फिल्म की स्टारकास्ट

    'क्रू' में करीना, तब्बू और कृति के साथ दिलजीत दोसांझ, कपिल शर्मा, सास्वता चेटर्जी, राजेश शर्मा और कुलभूषण खरबंदा भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को रिया कपूर, अनिल कपूर, एकता आर कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इसके डायरेक्टर राजेश ए कृष्णन हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Crew Box Office Day 11: सोमवार को बुरी तरह क्रैश हुआ करीना की Crew का प्लेन, पाई-पाई कमाने में निकले आंसू