Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prem Chopra ने बातों ही बातों में कपूर खानदान पर साधा निशाना, ऋषि कपूर को लेकर बोल गए इतनी बड़ी बात

    Updated: Fri, 01 Mar 2024 03:28 PM (IST)

    कपूर खानदान से Prem Chopra का रिश्ता जितना प्रोफेशनल है उतना ही पर्सनल तौर पर भी रहा है। हालांकि बड़े परिवार से जुड़े होने के बावजूद भी प्रेम चोपड़ा को इ ...और पढ़ें

    ऋषि कपूर के करियर पर प्रेम चोपड़ा ने साधा निशाना / फोटो- Instagram
    ऋषि कपूर के करियर पर प्रेम चोपड़ा ने साधा निशाना / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. प्रेम चोपड़ा की फिल्मों की राह नहीं थी आसान
    2. कपूर खानदान से जुड़े होने के बावजूद भी करना पड़ा था संघर्ष
    3. ऋषि कपूर के करियर पर प्रेम चोपड़ा ने कही ये बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन विलेन में से एक प्रेम चोपड़ा पिछले छह दशक से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। वह बीते साल रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने उनके दादा का किरदार अदा किया था। फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन इसके बावजूद उसका इम्पेक्ट काफी गहरा था।

    प्रेम चोपड़ा और कपूर खानदान का काफी पुराना नाता है। उन्होंने राज कपूर से लेकर ऋषि कपूर और रणबीर तक उनकी तीन जनरेशन के साथ काम किया है। प्रोफेशनल तौर पर तो प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) कपूर खानदान से जुड़े ही हैं, लेकिन उनके इस परिवार संग निजी रिश्ते भी हैं।

    ऋषि कपूर से भी उनकी दोस्ती काफी गहरी रही है, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए बातों ही बातों में ऋषि कपूर के करियर को लेकर भी ऐसी बात बोली, जिसे सुनकर आप हैरान हो सकते हैं।

    ऋषि कपूर के करियर पर प्रेम चोपड़ा ने कही ये बात

    प्रेम चोपड़ा ने हाल ही में समाचार एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट में दिल खोलकर बात की। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी की किताब को खोलकर रखा।

    यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor के लिए हाथों में स्पीच पकड़ें जितेंद्र को नहीं मिला पढ़ने का मौका, मायूस होकर बोली ऐसी बात

    इस बातचीत के दौरान दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने ये भी बताया कि वह भले ही बड़े परिवार से जुड़े हुए थे, लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें अपना मुकाम बनाने के लिए खुद संघर्ष करना पड़ा है। इस बातचीत में उन्होंने कहा,

    खबरें और भी

    "कई ऐसे प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं, जिन्होंने कई टैलेंट्स को इंडस्ट्री में इंट्रोड्यूस किया है, लेकिन जब उन्होंने अपने बच्चों के लिए मूवीज बनाईं तो उन्हें वह सफलता नहीं मिली। मिसाल के तौर पर, राज कपूर कपूर के बेटे ऋषि कपूर बहुत अच्छे एक्टर थे और उनकी काफी डिमांड भी थी। हमें संघर्ष करना पड़ा था, उन्हें आसानी से ब्रेक मिल गया था, लेकिन हर किसी को खुद को साबित करना होता है।

    प्रेम चोपड़ा ऋषि कपूर-जितेंद्र के बीच होती थीं ये बातें

    प्रेम चोपड़ा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा बताया कि इंडस्ट्री में अगर उनके सबसे अच्छे कोई दोस्त रहे हैं, तो वह ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और जितेन्द्र हैं। जब उनसे ये पूछा गया कि जब भी तीनों यार मिलते थे, तो वह क्या बातें करते थे। तो इस पर हंसकर जवाब देते हुए प्रेम चोपड़ा ने कहा 'लड़कियां'।

    उन्होंने ये भी बताया कि वह उस समय पर एक-दूसरे पर काफी प्रैंक किया करते थे। आपको बता दें कि 88 साल के प्रेम चोपड़ा असल जिंदगी में भी रणबीर कपूर के रिश्ते में नाना लगते हैं। राज कपूर की पत्नी की छोटी बहन प्रेम चोपड़ा की पत्नी हैं।

    यह भी पढ़ें: Rishi Kapoor की गोद में दिखीं पोती Raha, वायरल फोटो को देखकर आपको आएगा वो पल याद