Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prem Nath का बहनोई भी रहा था सिनेमा का बड़ा स्टार, 70 से ज्यादा मूवीज में किया था काम

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 03:10 PM (IST)

    Prem Nath Brother In Law बतौर अभिनेता प्रेम नाथ का कद हिंदी सिनेमा में काफी ऊंचा रहा था। बेशक आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी शानदार मूवीज के लिए ...और पढ़ें

    प्रेम नाथ का सुपरस्टार जीजा (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    प्रेम नाथ का सुपरस्टार जीजा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. कौन था प्रेम नाथ का स्टार बहनोई
    2. हिंदी सिनेमा में जमाई थी धाक
    3. इन फिल्मों के लिए किया जाता है याद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के फिल्मी सितारों की फैमिली अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। फिर किसी फिल्म कलाकार का बेटा हो या फिर बेटी। कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिनके फैमिली कनेक्शन के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है। इसी आधार पर आज हम आप हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे प्रेम नाथ के बहनोई (Prem Nath Brother In Law) के बारे में बताने जा रहे हैं।

    जिन्होंने बतौर एक्टर और डायरेक्टर बॉलीवुड में एक लंबी पारी खेली थी। आइए इस लेख में जानते हैं कि वो कौन सा सुपरस्टार था, जो प्रेम नाथ का जीजा बना था। 

    प्रेम नाथ का सुपरस्टार जीजा

    खुद प्रेम नाथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम रहे, जिन्होंने हर एक किरदार में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी थी। उनकी ही तरह उनके बहनोई ने भी बॉलीवुड में लंबे समय तक राज किया था। दरअसल प्रेम नाथ की छोटी बहन का नाम कृष्णा था और उनकी शादी हिंदी सिनेमा के शो मैन कहे जाने वाले कलाकार राज कपूर के साथ हुई थी। इस तरह से राज कपूर ही प्रेम नाथ के सुपरस्टार बहनोई रहे थे। 

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

    यह भी पढ़ें- 100 फिल्में करने वाले Prem Nath का बेटा बड़े पर्दे पर रहा था फ्लॉप, टीवी पर सुपरस्टार बनकर खूब कमाया नाम

    राज कपूर बॉलीवुड का वो नायाब चेहरा रहे, जिन्होंने न सिर्फ एक एक्टर बल्कि बतौर निर्देशक भी सिनेमा जगत में अपनी छाप छोड़ी थी। कपूर खानदान को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाने में राज कपूर का अहम योगदान रहा। बेशक आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विरासत की चर्चा अब तक की जा रही है। 

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

    राज कपूर (Raj Kapoor) ने बतौर एक्टर 70 से अधिक फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा 10 मूवीज उनमें से ऐसी रही, जिनमें उन्होंने निर्देशन की बागडोर को संभाले रखा। सिर्फ इतना ही नहीं कई फिल्में ऐसी भी रहीं, जिनमें प्रेमनाथ और राज कपूर दोनों एक साथ काम करते दिखाई दिए। इसके अतिरिक्त राज कपूर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म बॉबी में प्रेम नाथ ने भी काम किया था। 

    खबरें और भी

    राज कपूर और प्रेम नाथ की मूवीज

    हिंदी सिनेमा के दो दिग्गजों के तौर पर राज कपूर और प्रेम नाथ को आज भी याद किया जाता है। इन दोनों ने साथ में मिलकर आधा दर्जन से अधिक मूवीज में स्क्रीन शेयर किया था, उनमें से कुछ के नाम इस प्रकार हैं-