Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'Hera Pheri 3 को 'धुरंधर' से बड़ी फिल्म...' अक्षय की फिल्म से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन का बयान, बोले- मेरी बेइज्जती की

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 05:11 PM (IST)

    अक्षय कुमार की Hera Pheri 3 से एग्जिट लेने के बाद प्रियदर्शन ने अब कहा कि वे इसे 'धुरंधर' से बड़ी फ्रैंचाइजी बनाने वाले थे। ...और पढ़ें

    प्रियदर्शन ने कही 'हेरा फेरी 3' को 'धुरंधर' से बड़ी बनाने की बात

    प्रियदर्शन ने कही 'हेरा फेरी 3' को 'धुरंधर' से बड़ी बनाने की बात

    HighLights

    1. प्रियदर्शन ने कही 'हेरा फेरी 3' को 'धुरंधर' से बड़ी बनाने की बात

    2. फिल्ममेकर ने ली हेरा फेरी 3 से एग्जिट

    3. फिल्म कई बार कानूनी मामलों में फंसी 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियदर्शन ने 'हेरा फेरी 3' से जुड़ी पर्दे के पीछे की उथल-पुथल के बारे में खुलकर बात की है और उनके बयानों से इस पसंदीदा फ्रैंचाइजी के लिए हालात काफी निराशाजनक लग रहे हैं। एक खास बातचीत में, फिल्ममेकर ने क्रिएटिव मतभेदों और चल रहे विवादों, दोनों पर खुलकर अपनी बात रखी।

    प्रियदर्शन ने हेरी-फेरी 3 से एग्जिट पर की बात

    Hera Pheri 3 से एग्जिट लेने पर साफ-साफ बात करते हुए प्रियदर्शन ने कहा, 'फिरोज ने अक्षय से कहा था, 'तुम्हारे पास हेरा फेरी 3 बनाने के अधिकार हैं, लेकिन इसे कभी भी प्रियदर्शन के साथ मत बनाना। बस यही मेरी गुजारिश है।' उन्होंने कई बार मेरी बेइज्जती की है, उन्होंने मुझसे कहा था कि हेरा फेरी का मेरा कट किसी गरीब आदमी के वर्शन जैसा लगता था, और उन्हें मेरी पांच घंटे की फिल्म को एडिट करना पड़ा था'। डायरेक्टर ने माना कि पहले हुए इन मतभेदों के बावजूद, फ्रैंचाइजी की संभावना को देखते हुए वह शुरू में तीसरे पार्ट के लिए तैयार हो गए थे।

    dhurandhar 2 (37)

    यह भी पढ़ें- बहुत हल्के में ले लिया! Dhurandhar 2 के बाद अब Salman Khan का ही होगा जलवा, ताबड़तोड़ एक्शन से मचाएंगे तबाही

    'धुरंधर' से भी बड़ी बनाता- प्रियदर्शन

    उन्होंने बताया, 'शुरू में मैं अक्षय के साथ तीसरा पार्ट बनाने के लिए तैयार हो गया था क्योंकि मुझे लगा कि मैं देश की सबसे बड़ी फ्रैचाइजी में से एक बना सकता हूं। अगर मैंने इसे डायरेक्ट किया होता, तो मैं इसे 'धुरंधर' (Dhurandhar) से भी बड़ा बना सकता था। अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी और परेश रावल ने मुझसे 'हेरा फेरी 3' बनाने का अनुरोध किया था। जब मैंने उन्हें कहानी सुनाई, तो वे सभी बहुत उत्साहित थे'।

    hera

    फ्रैंचाइजी के फ्यूचर पर जताई चिंता

    फिल्ममेकर ने फिल्म के फ्यूचर पर चिंता जताते हुए कहा, 'मैंने पहले भी कहा था कि तीसरी किस्त शायद उन्हीं कलाकारों के साथ रिलीज ना हो पाए क्योंकि इसमें बहुत सारे कानूनी मामले हैं। मेरे हिसाब से, 'हेरा फेरी' (2000) का जन्म हुआ, 'हेरा फेरी 2' (2006) बीमार पड़ गई, और 'हेरा फेरी 3' खत्म हो जाएगी'।

    खबरें और भी

    हेरा फेरी 3 को लेकर लंबे वक्त से गहमा गहमी बनी हुई है। पहले कानूनी मामले, फिर परेश रावल का बाहर और फिर फिल्म में एंट्री होना। इसके बाद प्रियदर्शन का फिल्म से एग्जिट लेना। फिलहाल फिल्म की शूटिंग और इसके बनने के बारे में कोई बड़ा अपडेट नहीं है लेकिन इतना कंफर्म है कि यह फिल्म बन रही है।

    यह भी पढ़ें- तीन महीने बाद OTT पर आ रही ब्लॉकबस्टर फिल्म, 8.2 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर ने दी थी Dhurandhar 2 को टक्कर