विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहुत हल्के में ले लिया! Dhurandhar 2 के बाद अब Salman Khan का ही होगा जलवा, ताबड़तोड़ एक्शन से मचाएंगे तबाही

Published: Tue, 30 Jun 2026 04:31 PM (IST)

धुरंधर 2 भले ही सबसे बड़ी और कमाऊ फिल्म हो, लेकिन सलमान ने बॉक्स एक और ब्लॉकबस्टर देने की तैयारी ...और पढ़ें

सलमान खान की टीम से जुड़े 'धुरंधर' लोग/ फोटो- Instagram

सलमान खान की टीम से जुड़े 'धुरंधर' लोग/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भले ही सफल न हो पाई हो, लेकिन दबंग खान ने अभी तक घुटने नहीं टेके हैं। साल 2026 में वह पूरे जोश के साथ पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। इस वक्त उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें से एक मूवी को ऐसी है, जो धुरंधर 2 (Dhurandhar )को भी धूल चटा सकती है।

सलमान खान की साउथ फिल्म से जो लोग जुड़े हैं, वह 'धुरंधर' फिल्म में काम कर चुके हैं। 'वॉन्टेड' और 'दबंग' वाले एक्शन अवतार में लौटने के लिए सलमान खान की फिल्म के डायरेक्टर ने कुछ ऐसा प्लान किया है, जो सुपरस्टार के चाहने वालों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा

'धुरंधर' की टीम ने किया सलमान को ज्वाइन?

अपूर्व लाखिया की देशभक्ति फिल्म 'मातृभूमि' की शूटिंग खत्म करने के बाद, सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों साउथ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की मूवी SVC 63 की शूटिंग में व्यस्त हैं। मोस्ट अवेटेड फिल्म में उनके साथ नयनतारा की जोड़ी पहली बार जमने वाली है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की पैन इंडिया फिल्म के लिए निर्देशक वामशी पेडिपल्ली ने 'धुरंधर' की 'कोरियन एक्शन टीम' को हायर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस्टर ओह SVC 63 में सलमान खान के फिल्म में सभी एक्शन सीन्स को डिजाइन करेंगे। इससे पहले कोरियन एक्शन टीम धुरंधर के अलावा, 'किल' और 'वॉर 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan से ब्रेकअप के बाद कैसी थी ऐश्वर्या राय की हालत? को-स्टार सादिया सिद्दीकी ने 21 साल बाद खोले राज

[image] - 3679367

अप्रैल में शुरू हुई थी SVC 63 की शूटिंग

सलमान खान और नयनतारा स्टारर (Nayanthara) की एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग 18 अप्रैल को शुरू हुई थी, जिसके मुहूर्त क्लैप का फोटो वामशी पेडिपल्ली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।  इसके बाद उन्होंने  फिल्म के सेट से एक वीडियो भी डाली थी, जिसमें सलमान खान और नयनतारा दोनों नजर आए। 

_ - 2026-06-30T162658.061

आपको बता दें कि एक्शन से भरपूर SVC 63 को मेकर्स साल 2027 में ईद के मौके पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा सलमान खान 'मातृभूमि' और एक सुपरहीरो फिल्म का भी हिस्सा हैं

यह भी पढ़ें- Salman Khan ने 20 बार मुन्नी को अपने हाथों पर थुकवाया था, Bajrangi Bhaijaan के को-एक्टर का खुलासा