'धुरंधर से बड़ी फिल्म...' Hera Pheri 3 पर प्रियदर्शन ने दिया अपडेट, प्रोड्यूसर ने की थी उनकी बेइज्जती
प्रियदर्शन ने 'हेरा फेरी 3' से हटने के पीछे की वजह बताई है, जिसमें निर्माता फिरोज नाडियाडवाला द्वारा अपमान और कानूनी अड़चनें शामिल हैं। ...और पढ़ें
-1783077624802_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियदर्शन (Priyadarshan) की कल्ट फिल्म हेरा फेरी (Hera Pheri) को पर्दे पर आए 20 साल से भी अधिक समय हो चुका है। इसमें हमें श्याम, राजू और बाबूराव की मजेदार तिकड़ी देखने को मिली थी। वहीं फैंस लंबे समय से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।
प्रियदर्शन लंबे टाइम से इसको लेकर कोशिश कर रहे हैं लेकिन सब बेकार हो गई। राइट्स को लेकर फिल्म पचड़े में फंसी हुई है। बाद में कहा गया कि सबकुछ ठीक हो गया है और फिल्म ट्रैक पर आ गई है। प्रियदर्शन ही इसे डायरेक्ट करेंगे।
यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 को लगा सबसे बड़ा झटका! डायरेक्टर प्रियदर्शन ने छोड़ी फिल्म, बोले- कभी रिलीज नहीं होगी...
प्रियदर्शन ने क्या किया खुलासा?
हालांकि, 'वेलकम टू द जंगल' के रिलीज होने के बाद, प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने कन्फर्म किया कि 'हेरा फेरी 3' तो बनेगी, लेकिन इसे प्रियदर्शन डायरेक्ट नहीं करेंगे। अब प्रियदर्शन ने इस पूरे मामले में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि कुछ लीगल दिक्कतों और प्रोड्यूसर के साथ उनके रिश्ते की वजह से इस फिल्म का फ्यूचर अधर में है।
-1783078453014.jpg)
मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन से फिल्म को छोड़ने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, "फिरोज ने अक्षय से कहा, 'तुम्हारे पास हेरा फेरी 3 बनाने के अधिकार हैं, लेकिन इसे कभी भी प्रियदर्शन के साथ मत बनाना। बस यही मेरी गुजारिश है।' उन्होंने कई बार मेरी बेइज्जती की है। उन्होंने मुझसे कहा था कि मेरी हेरा फेरी किसी गरीब आदमी के वर्जन जैसी लगती है जिसकी वजह से उन्हें मेरी पांच घंटे की फिल्म को एडिट करना पड़ा था।"
खबरें और भी
धुरंधर से बड़ी फिल्म बनाता - प्रियदर्शन
उन्होंने आगे कहा, 'शुरू में मैं अक्षय के साथ तीसरा पार्ट बनाने के लिए इसलिए राजी हुआ क्योंकि मुझे लगा कि मैं देश की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक बना सकता हूं। अगर मैं इसे डायरेक्ट करता, तो इसे धुरंधर से भी बड़ा बना सकता था। अक्षय, सुनील और परेश ने मुझसे 'हेरा फेरी 3' बनाने के लिए कहा। जब मैंने उन्हें कहानी सुनाई, तो वे सभी बहुत उत्साहित थे।'
-1783078599732.jpg)
प्रियदर्शन ने कहा,' जब 'हेरा फेरी 3' की घोषणा हुई, तो उन्हें 'सेवन आर्ट्स फिल्म्स' के जीपी विजयकुमार का फोन आया कि अगर हम कभी यह फिल्म बनाते हैं, तो यह नियमों का उल्लंघन होगा। प्रिय मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। इसीलिए मैंने कहा कि शायद 'हेरा फेरी 3' कभी उन्हीं किरदारों के साथ रिलीज न हो पाए।'
प्रियदर्शन की लास्ट डायरेक्टेड फिल्म भूत बंगला थी जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार और परेश रावल को डायरेक्ट किया था। ये उनकी 16 साल बाद वापसी थी।
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla के बाद फिर लौटेगी अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी, 9वीं फिल्म के लिए लॉक हुई डील?