Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NMACC इवेंट में इस अंदाज में मिले Priyanka Chopra और करण जौहर, यूजर्स ने कहा- कितनी झूठी और दिखावटी दुनिया है

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 01 Apr 2023 09:39 AM (IST)

    पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की डर्टी पॉलिटिक्स पर कई खुलासे किए थे। इस पर यूजर्स ने भी करण जौहर पर कई आरोप लगाए। मगर हाल ही में मुंबई में आ ...और पढ़ें

    File Photo of Priyanka Chopra and Karan Johar
    File Photo of Priyanka Chopra and Karan Johar

    नई दिल्ली, जेएनएन। कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड छोड़ने के कारण को बताकर फैंस को हैरत में डाल दिया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उन्हें किनारे करना शुरू कर दिया गया था। इसके बाद कंगना रनोट ने फिल्ममेकर करण जौहर का नाम लेते हुए कहा था कि उन्होंने प्रियंका को बैन कर दिया था, जिस वजह से अभिनेत्री ने हॉलीवुड का रुख किया। इस बयान के सामने आने के बाद एक बार फिर करण जौहर यूजर्स के निशाने पर आ गए।

    गर्मजोशी से मिले प्रियंका और करण

    कई सोशल मीडिया यूजर्स ने करण जौहर को ट्रोल किया कि प्रियंका को बैन करने की वजह से एक्ट्रेस को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना पड़ा। मगर हाल ही में मुंबई में आयोजित किए गए एक फंक्शन में दोनों ने जिस अंदाज में एक दूसरे से मुलाकात की, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इनके बीच सब ठीक है।

    दरअसल, शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कई फिल्मी सितारों ने उद्घाटन समारोह की पार्टी में शिरकत की। इस स्टार स्टडेड इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर ने भी शिरकत की, और दोनों ही एक दूसरे के साथ गर्मजोशी से मिलते नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    सितारों से सजे इस इवेंट में प्रियंका, निक जोनस के साथ पहुंची। वहीं, करण जौहर ने अकेले ही पार्टी में शिरकत की। बहरहाल, प्रियंका और करण ने मिलते ही एक दूसरे को गले लगाया, और इनकी बॉन्डिंग का यह वीडियो लाइमलाइट में बना हुआ है। हालांकि, कई यूजर्स ने इस दोनों को ट्रोल किया है। एक ने कमेंट किया, 'बताओ पहले इसी को बॉलीवुड से निकाला और अब गले भी मिल रहा है। कितनी झूठी और दिखावटी दुनिया है।'

    खबरें और भी

    उल्टा पड़ा कंगना का वार?

    कंगना और प्रियंका को देख यह कहीं से भी नहीं लगा कि अतीत में प्रोफेशनली इनके बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा होगा। ऐसे में कंगना का करण जौहर द्वारा प्रियंका को बैन करने का दावा कितना सही है, इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो सकता है।

    उन्होंने ट्वीट किया था, 'बॉलीवुड के बारे में प्रियंका यही कहना चाहती हैं, लोगों ने उनके खिलाफ गैंग बनाई, उन्हें बुली किया और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर का रास्ता दिखाया। खुद से अपने दम पर अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका को इंडिया छोड़ना पड़ना। सभी जानते हैं कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था।'

    बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने पूरे परिवार के साथ भारत आई हुई हैं। हाल ही में उन्हें निक जोनस और मालती मैरी के साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान प्रियंका और निक ने पैपराजी के कैमरे में कुछ तस्वीरें क्लिक कराईं। मालती भी प्रियंका की गोद में खेलती नजर आईं। 

    प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट

    बात अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की करें, तो हाल ही में फेमस शो 'सिटाडेल' सीरीज के दूसरे भाग का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसमें प्रियंका लीड रोल में हैं। वहीं, करण जौहर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के निर्देशन में बिजी हैं।