यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लंदन के लोकल रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर निकले Priyanka Chopra और निक जोनस, फैंस के साथ सामने आई फोटो
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। इंटरनेशल लेवल पर यह सिंगर-एक्टर कपल हमेशा फैंस से एक दूसरे को सपोर्ट करने ...और पढ़ें

HighLights
- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी है फेमस
- डिनर डेट पर निकले प्रियंका और निक
- 'जी ले जरा' को लेकर चर्चा में प्रियंका चोपड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) पावर कपल माने जाते हैं। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें अक्सर फैंस का प्यार बटोरती रहती हैं। न सिर्फ इंडिया में, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी प्रियंका और निक की जोड़ी काफी फेमस है। हाल ही में यह मशहूर कपल डिनर डेट के लिए निकला, जहां से इनकी कुछ प्यारी तस्वीरें सामने आई हैं।
डिनर डेट पर निकले प्रियंका और निक
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस कितने ही बिजी हों, दोनों एक दूसरे के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। दोनों ने हाल ही में लंदन के एक रेस्टोरेंट में डिनर किया। कपल जिस जगह गए थे, वह कोई 5 सितारा होटल न होकर एक सिंपल सी जगह ही थी। वहीं, दोनों ने ज्यादा स्टाइल स्टेटमेंट न कैरी करते हुए सिंपल कपड़ों में उस रेस्टोरेंट में खाना खाया।
प्रियंका और निक ने जहां खाना खाया, वहां पर कुछ लोगों ने उनके साथ तस्वीरें शेयर की। इस दौरान वहां का स्टाफ भी नजर आया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर निक और प्रियंका को उनका रेस्टोरेंट चुनने के लिए धन्यवाद भी किया। कैप्शन में बताया कि उन्हें इस सेलिब्रिटी कपल को होस्ट कर बहुत अच्छा लगा। कपल के साथ कुछ इंडियन फैंस भी नजर आए, जिनके चेहरे पर प्रियंका और निक से मिलने की खुशी साफ झलक रही है।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्में
ग्लोबल स्टार बनने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड कनेक्शन छूटा नहीं है। 18 अक्टूबर को उनके प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'पाणी' रिलीज हुई थी। वहीं, बतौर एक्ट्रेस उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो वह 'हेड ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके एक्सल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनने वाली 'जी ले जरा' में भी होने की चर्चा तेज है।
खबरें और भी
.jpg)
यह भी पढ़ें: लंदन में Priyanka Chopra ने फिल्मी अंदाज में मनाया करवा चौथ, ट्रैक सूट में तैयार होकर अनोखे फैशन से लूटी वाहवाही
निक के साथ हुआ ये हादसा
हाल ही में पेरिस में जोनस ब्रदर्स का कॉन्सर्ट था। इस दौरान परफॉर्मेंस के बीच निक पर एक फैन ने लेजर लाइट शो की। जैसे ही यह लाइट उनके फेस पर पड़ी, उन्होंने घबराहट के मारे स्टेज छोड़ दिया और सिक्योरिटी को डेंजर होने का इशारा दिया।