विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra और निक जोनास का रोमांटिक अंदाज देख फैंस हुए दीवाने, तस्वीरें हुईं वायरल

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sat, 01 Apr 2023 04:05 PM (IST)

Priyanka Chopra Nick Jonas Photos एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की ...और पढ़ें

Priyanka Chopra Nick Jonas Photos: प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।
Priyanka Chopra Nick Jonas Photos: प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Nick Jonas Photos: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने मुंबई में हुए नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लांच कार्यक्रम में भाग लिया। इसके पहले दोनों ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा है। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने के अनुभव के बारे में बताया।

प्रियंका चोपड़ा ने फैंस से म्यूजिकल सेंटर में भाग लेने की अपील की

प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस से निवेदन किया है कि वह सिविलाइजेशन टू नेशन म्यूजिकल सेंटर में भाग ले। इसमें स्टूडियो के अलावा एक ग्रैंड थिएटर है, जिसमें 2000 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जहां इस अवसर पर एली साब गाउन पहन रखा है। वहीं, निक जोनास ने ब्लैक सूट पहन रखा है। उन्होंने टी-शर्ट लेस डिटेल के साथ पहनी हुई है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को पोज देते हुए देखा जा सकता है

पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा को स्टूल पर बैठे देखा जा सकता है। वहीं, निक जोनास उनके बगल में खड़े हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की ओर देख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में प्रियंका कैमरे की ओर देखकर पोज कर रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने एक भावुक करने वाला नोट भी लिखा है। उन्होंने नीता अंबानी का आभार व्यक्त किया है।

प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर कई फैंस ने कमेंट किया है

प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर कई फैंस ने कमेंट किया है। एक ने लिखा है, 'बहुत खूबसूरत।' एक ने लिखा है, 'आप बहुत खूबसूरत हो।' एक ने लिखा है, 'आपका कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा है।' एक ने लिखा है, 'दो खूबसूरत लोग।' कार्यक्रम में प्रियंका और निक को इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से भी मिलते हुए देखा गया। दोनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा करण जौहर से भी बात करते नजर आए।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी फैंस के बीच है फेमस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी फैंस के बीच काफी फेमस है। प्रियंका चोपड़ा जल्द सिटाडेल नामक शो में जर आनेवाली है। वह इस शो को लेकर भी काफी उत्साहित है। हाल ही में, इस शो का ट्रेलर जारी किया गया है। इसमें कई लोगों की अहम भूमिका है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)