Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra भी दिल्ली के वायु प्रदुषण से बेहाल, फोटोग्राफर से कहा- मास्क नहीं उतरेगा, देखें वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 04:39 PM (GMT+05:30)

    Priyanka Chopra Video प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर देखा जा सकता है। वह मास्क लगाए नजर आ रही है। ज ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा मास्क लगाए नजर आ रही है।
    Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा मास्क लगाए नजर आ रही है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस अवसर पर वह मास्क लगाएं नजर आई, जब फोटोग्राफर ने उनसे कहा कि क्या वह फोटो के लिए पोज देते समय अपना मास्क नीचे उतारेगी। इस पर उन्होंने कहा, 'मास नीचे नहीं उतरेगा।'

    प्रियंका चोपड़ा 3 वर्षों के बाद भारत वापस आई है 

    गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा 3 वर्षों के बाद भारत वापस आई है। उन्होंने हाल ही में मुंबई में अपना पहला हेयरकट प्रोडक्ट लॉन्च किया है। अब वह दिल्ली में एक प्रोफेशनल कमिटमेंट के कारण आई है। दिल्ली में प्रियंका चोपड़ा का धमाकेदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कई फोटोग्राफर्स भी उनकी तस्वीर लेना चाह रहे थे। प्रियंका के इस बयान से वे निराश नजर आए।

    यह भी पढ़ें: Palak Tiwari को क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में मुंबई में किया गया स्पॉट, हॉटनेस देख फैंस ने कहा- लाजवाब

    प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है

    प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी गाड़ी की ओर जाती हुई नजर आ रही हैं। उनसे फैंस फोटोग्राफ और ऑटोग्राफ मांग रहे हैं। इस पैपराजी को फोटोग्राफर से कहते हुए सुना जा सकता है कि क्या वह अपना मास्क नीचे नहीं उतारेंगी। इस पर प्रियंका चोपड़ा कह रही है, 'मास्क नहीं उतरेगा।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    यह भी पढ़ें: Yash को मुंबई एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट, नए 'कूल' लुक में पहचानना हुआ मुश्किल

    प्रियंका चोपड़ा जल्द आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में नजर आएंगी

    गौरतलब है कि दिल्ली की हवा बहुत ही खराब है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले लोग शुद्ध हवा के लिए तरस रहे हैं। सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है। दिल्ली के ऊपर स्मॉग की मोटी परत जमी हुई है। वहीं कई स्कूलों को भी जहरीली हवा के कारण बंद कर दिया गया है। प्रियंका चोपड़ा जल्द आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष शुरू होगी। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी कर ली है। उन्हें सरोगेसी के माध्यम से एक बेटी भी हुई है। वह अक्सर अपनी बेटी की फोटोज शेयर करती है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)