विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...और दुल्हन के रूप में ऐसे नज़र आईं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें देखें

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 04 Dec 2018 05:40 PM (IST)Updated: Wed, 05 Dec 2018 07:45 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा ने इस मैगजीन को दिए इंटरव्यू में यह भी कहा कि यह शादी उनके लिए बहुत ही भावुक ...और पढ़ें

...और दुल्हन के रूप में ऐसे नज़र आईं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें देखें
...और दुल्हन के रूप में ऐसे नज़र आईं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें देखें

मुंबईl प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड के सिंगर-एक्टर निक जोनास ने हाल ही में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में क्रिश्चियन और भारतीय रीति-रिवाज़ से शादी की l लेकिन शादी के समय वो कैसी लग रही थीं इसकी उत्सुकता सबको थीl पर मौके पर मौजूद लोगों को छोड़ कर उन तस्वीरों को देखना किसी को नसीब नहीं हुआ l

ऐसा इसलिए क्योंकि प्रियंका और निक ने अपनी शादी की तस्वीरों को People नामक एक प्रसिद्ध मैग्जिन को कई करोड़ रुपए में बेच दिया थाl उस मैगज़ीन ने सोशल मीडिया के जरिये इन तस्वीरों को जारी किया है l इन तस्वीरों में दोनों की दो शादियों की तस्वीरें हैंl जिसमें दोनों बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैंl पहली तस्वीर क्रिश्चियन वेडिंग की है जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने क्रिश्चियन वेडिंग के दौरान पहना जाने वाला सफेद रंग का ड्रेस पहना हुआ हैl इस ड्रेस को बनाने में 1826 घंटे लगे l 

बताते हैं कि इस ड्रेस का जो कपड़ा है वह 75 फीट लंबा है और इसे एक वाइड एंगल के माध्यम से मैगजीन ने उनके वेबसाइट पर डाला हैl वहीं निक जोनास ने इस मौके पर काले रंग के सूट में नजर आ रहे हैंl जिसमें उनके ड्रेस पर एक बहुत अच्छा चैन भी लटका हुआ हैl दूसरी फोटो, इंडियन वेडिंग की है जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग की ड्रेस पहन रखी है और निक जोनास ने शेरवानी और कुर्ता पहन रखा हैl साथ ही उन्होंने माथे पर साफा भी लगाया हुआ है और उनकी माथे पर तिलक लगा हुआ भी दिखाई दे रहा हैl दोनों ने हाथ में हाथ पकड़ रखा है और गले में हार पहन रखा हैl

प्रियंका चोपड़ा ने इस मैगजीन को दिए इंटरव्यू में यह भी कहा कि यह शादी उनके लिए बहुत ही भावुक पल भी रहा और सभी जगह लोग खुशी के मारे आंसू बहा रहे थे l इस शादी को उन्होंने और निक जोनास ने मिलकर इस प्रकार बनाया है कि इसमें दो संस्कृतियों का मिश्रण नजर आए जिसके चलते इस शादी का समारोह विदाई से समाप्त हुआl

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज है प्रियंका-निक की शादी का जश्न, ये ख़ास मेहमान आयेंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।