Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan 3: 'चंद्रयान 3' की कामयाबी पर प्रियंका चोपड़ा-सलमान खान ने जताई खुशी, ISRO के लिए लिखी ये बड़ी बात

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 10:28 AM (IST)

    Priyanka Chopra On Chandrayaan 3 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO के चंद्रयान 3 ने बुधवार को देश का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया है। चांद ...और पढ़ें

    चंद्रयान 3 की सक्सेस पर सलमान और प्रियंका ने दी बधाई (Photo Credit-Instagram)
    चंद्रयान 3 की सक्सेस पर सलमान और प्रियंका ने दी बधाई (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. चंद्रयान 3 की कामयाबी पर सेलेब्स ने जताई खुशी
    2. सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा ने इसरो को दी बधाई
    3. चांद पर पहुंचा इसरो का चंद्रयान 3

     नई दिल्ली जेएनएन: Priyanka Chopra-Salman Khan On Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 ने चांद की सरजमीं पर सफलतापूर्वक कदम रख कर इतिहास रचा दिया है। इसके साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के हाथों बड़ी कामयाबी लगी है।

    इसरो के चंद्रयान 3 की इस सक्सेस को लेकर हिंदी सिनेमा के तमाम फिल्मी सितारों ने अपनी खुशी जाहिर की है। ऐसे में अब 'मुझसे शादी करोगी' स्टार कास्ट सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की ओर से इसरो को ढे़र सारी बधाईयां मिली हैं।

    प्रियंका चोपड़ा ने चंद्रयान 3 की सक्सेस पर किया रिएक्ट

    सोशल मीडिया पर ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। ऐसे में चंद्रयान 3 की इस कामयाबी पर उनकी तरफ से कोई रिएक्शन न आए तो ये कहना थोड़ा गलत होगा। इसरो के चंद्रयान 3 की इस सफलता को लेकर प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।

    इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि- ''चंद्रयान 3 को इतना सफल बनाने के लिए इसरो के प्रतिभाली दिमागों और पूरी टीम को ढे़र सारी बधाई।'' इस तरह से 'मैरी कॉम' एक्ट्रेस ने चंद्रयान 3 की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो को मुबारकबाद दी है। इससे ये साफ जाहिर होता है कि बेशक प्रियंका अपने पति निक जोनास के साथ विदेश में रह रहीं हैं, लेकिन भारत की सफलता पर उनको काफी गर्व महसूस होता है। 

    सलमान खान ने जताई खुशी

    देर रात चंद्रयान 3 की इस बड़ी कामयाबी को लेकर सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया। चांद की सरजमीं पर चंद्रयान 3 की अनिमेटेड फोटो को शेयर कर सलमान ने लिखा है कि- ''चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिग करने को लेकर इसरो के सभी वैज्ञानिकों को मेरी ओर से बधाई, पूरे देश को आप पर गर्व है। भारत माता की जय।''

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    सलमान और प्रियंका से पहले इंडस्ट्री के कलाकार शाह रुख खान, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, अजय देवगन, अनुष्का शर्मा, रितेश देशमुख और कार्तिक आर्यन जैसे तमाम फिल्मी सितारे चंद्रयान की सक्सेस पर अपने रिएक्शन दे चुके हैं।