विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जोधपुर में शादी और दिल्ली में रिसेप्शन के बाद निक संग मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 06 Dec 2018 09:28 AM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 12:11 PM (IST)

प्रियंका और निक की शादी पर इंडिया ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मीडिया की भी लगातार नज़रें टिकी रहीं।

जोधपुर में शादी और दिल्ली में रिसेप्शन के बाद निक संग मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें
जोधपुर में शादी और दिल्ली में रिसेप्शन के बाद निक संग मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को लेकर लंबे समय से सुर्ख़ियों में हैं। लेटेस्ट अपडेट यह है कि प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ बुधवार देर रात मुंबई लौट आई हैं। मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर यह जोड़ी कैमरे में कैद हुई।

एयरपोर्ट से आई इन तस्वीरों में प्रियंका और निक बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। प्रियंका इस मौके पर ट्रेडिशनल के बजाय मॉडर्न ऑउटफिट में नज़र आईं। हां, उनके हाथों की मेहंदी और चेहरे पर खिल रही मुस्कान से नयी दुल्हन प्रियंका की खूबसूरती और बढ़ गयी है। जबकि निक कोट और पैंट में दिखे। जैसा कि आप जानते ही हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई और हर तरफ इस शादी की चर्चा रही।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और उनके दूल्हे की ये 7 तस्वीरें देखकर आप भी कह उठेंगे- ‘वाह क्या जोड़ी है’

हालांकि, इस दौरान प्रियंका और निक के साथ उनके परिवार का कोई और सदस्य नज़र नहीं आया। दोनों एयरपोर्ट से बाहर निकले और एक ही कार में बैठे और तेज़ी से निकल गए। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास शादी के बाद जोधपुर से दिल्ली पहुंचे थे। जहां पर मंगलवार  4 दिसंबर को एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया था।जिसमें कई दिग्गज मेहमान शामिल हुए थे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस रिसेप्शन में पहुंचे और इस नवविवाहित जोड़ी को बधाई दी थी।

इस तस्वीरे में आप देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा ने हाथ हिलाकर वहां मौजूद तमाम फोटोग्राफरों का अभिवादन भी स्वीकार किया! 

बता दें कि मुंबई आने से पहले यह जोड़ी बुधवार शाम को दिल्ली में एक कार्यक्रम में भी पहुंची थी। वहां भी इन दोनों ने अपने अंदाज़ से देखने वालों का दिल जीत लिया। 

यह भी पढ़ें: अपने दौर की बिंदास अभिनेत्री तनुजा 75 की उम्र में भी हैं ज़िंदादिल, बेटी काजोल ने शेयर की ये फोटो

बहरहाल, प्रियंका और निक की शादी पर इंडिया ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मीडिया की भी लगातार नज़रें टिकी रहीं। मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका ने अपनी लगन और मेहनत से अपनी एक बड़ी पहचान बनाई है। बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड की राह पर चल पड़ी प्रियंका की फैन फॉलोविंग में भी ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।