Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra की बेटी Malti ने पापा निक के साथ यॉट चलाते हुए गाया क्यूट गाना, फैमिली वेकेशन से वायरल वीडियो

    Updated: Sun, 07 Jan 2024 09:21 AM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ 2023 में शानदार यादें ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने बीच वेकेशन की तस्वीरें कीं शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    प्रियंका चोपड़ा ने बीच वेकेशन की तस्वीरें कीं शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. प्रियंका चोपड़ा ने बीच वेकेशन की झलकियां कीं शेयर
    2. प्रियंका ने निक और मालती के साथ मनाया अपना नया साल
    3. प्रियंका की लाडली गाना गाती आईं नजर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Priyanka Chopra Nick Jonas Vacation Photos: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने साल 2024 की शुरुआत अपने पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ की। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

    प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के चार साल बाद प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। एक्ट्रेस अपने पति और बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं। उन्होंने अपना न्यू ईयर भी परिवार के साथ सेलिब्रेट किया।

    यह भी पढ़ें- 'जमाई राजा' Nick Jonas को पाकर धन्य हो गईं Priyanka Chopra की मां मधु, बोलीं- 'वह विदेशी हैं लेकिन...'

    प्रियंका की फैमिली संग बीच वेकेशन

    प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक और बेटी मालती के साथ बीच वेकेशन एन्जॉय किया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फैमिली के साथ खूबसूरत यादों की झलकियां दिखाई हैं, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में प्रियंका, निक और मालती समंदर किनारे बैठकर सुकून के पल बिता रहे हैं। 

    सुकून भरा रहा प्रियंका चोपड़ा का वेकेशन

    एक वीडियो में दो साल की मालती अपनी मां प्रियंका के साथ समंदर किनारे लहरों का आनंद ले रही हैं। एक तस्वीर में उन्हें अपनी मां की गोद में सोते हुए देखा जा सकता है। एक फोटो निक और प्रियंका के पार्टी की है। फोटो में लाइट ग्रीन कलर की ड्रेस में एक्ट्रेस स्टनिंग लग रही हैं। वहीं, ऑल-ब्लैक लुक में निक भी कम हैंडसम नहीं दिख रहे। 

    खबरें और भी

    रेत से खेलती दिखीं मालती 

    प्रियंका द्वारा शेयर की गई एक और तस्वीर परफेक्ट फैमिली फोटो है। इसमें एक्ट्रेस बैठी हैं और मालती रेत से खेलती दिखाई दे रही हैं। वहीं, निक अपनी लाडली को निहार रहे हैं। एक तस्वीर में जहां प्रियंका ब्लैक मोनिकिनी में सनबाथ ले रही हैं, वहीं एक अन्य में उन्हें अपनी मां मधु के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। 

    मालती ने यॉट चलाते हुए गाया गाना

    आखिरी वीडियो बहुत खास है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में नन्ही मालती अपनी मां प्रियंका और पापा निक जोनस के साथ यॉट चलाते हुए गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। क्लिप में मालती को क्यूट अंदाज में गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है। यह क्यूट वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    प्रियंका चोपड़ा ने वेकेशन की झलकियां शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मन की शांति के लिए कुछ समय। 2023 में मैंने ऐसे ही बिताया था और शायद अभी भी मैं ऐसे ही बिता रही हूं। यहां 2024 में शांति, राहत, परिवार, प्यार, खुशी और कम्युनिटी को हाइलाइट किया गया है। अपने खास को लोगों को पास रखें। अगर हम ऐसा कर सकते हैं तो हम बहुत भाग्यशाली हैं। नया साल मुबारक हो।"

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra को लेकर पछतावे में जी रही हैं मां मधु चोपड़ा, बेटी के साथ की गई इस नाइंसाफी का आज तक है अफसोस