यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने रचाई सगाई, खूबसूरती में एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं होने वाली भाभी
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने सगाई कर ली है। एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से भारत आई हुई हैं जिसके पीछे की वजह अब सामने आई ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा के घर खुशियां आने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लॉस एंजिलस से परिवार समेत भारत आई थीं। अब उनके इस विजिट के पीछे की वजह सामने आ गई है। एक्ट्रेस के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं, इससे पहले उनकी रोका सेरेमनी हुई है। जहां पूरा चोपड़ा परिवार जश्न मनाता नजर आया।
प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक करने से अक्सर बचती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने फैंस के साथ ये खुशी शेयर की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भाई और होने वाली भाभी को बधाई दी है।
यह भी पढे़ं- Mannara Chopra: होली पर मनारा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पार्टी में जमाया रंग, ढोल पर किया जमकर डांस
प्रियंका के घर बजने वाली है शहनाई
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का नीलम उपाध्याय संग रोका हुआ है। दोनों एक-दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर नीलम अक्सर सिद्धार्थ के साथ अपनी कोजी फोटो भी शेयर करती थी। रोका सेरेमनी की भी उन्होंने फोटो शेयर की है। सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय ने 2 अप्रैल को परिवार और दोस्तों के बीच रोका सेरेमनी की।

निक जोनस भी हुए शामिल
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय की फोटो शेयर की है। साथ ही रोका सेरेमनी की बधाई भी दी। इसके अलावा एक फोटो उन्होंने कपल के साथ अपनी और निक जोनस की भी शेयर की है। नीलम उपाध्याय ने अपने सोशल मीडिया पर पेज पर रोका सेरेमनी का कई फोटो पोस्ट की है। इनमें उनका परिवार साथ देखा जा सकता है।
यह भी पढे़ं- मनारा चोपड़ा की पार्टी में Priyanka Chopra ने पति निक जोनस के लिए किया ऐसा डांस, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो
View this post on Instagram
कौन हैं प्रियंका की होने वाली भाभी
नीलम उपाध्याय भी प्रियंका चोपड़ा की तरह एक्टिंग की दुनिया से ताल्लुक रखती हैं।30 वर्षीय नीलम साउथ एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। नीलम उपाध्याय ने साल 2012 में तेलुगु फिल्म मिस्टर 7 के साथ एक्टिंग डेब्यू किया था। वहीं, सिद्धार्थ चोपड़ा एक प्रोड्यूसर हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram