Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varun Dhawan in Citadel: सिटाडेल के पांचवें एपिसोड में है वरुण धवन का कैमियो, क्या आपने नोटिस किया?

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Fri, 19 May 2023 09:14 PM (IST)

    Varun Dhawan in Citadel प्रियंका चोपड़ा स्टारर हाल ही में रिलीज हुए सिटाडेल के एपिसोड 5 में वरुण धवन से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सिटाडेल के पा ...और पढ़ें

    Citadel, Citadel episode 5, Citadel review, Priyanka Chopra, Varun Dhawan,
    Citadel, Citadel episode 5, Citadel review, Priyanka Chopra, Varun Dhawan,

    नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की सांइस-फाई स्पाई सीरीज की पांचवीं कड़ी का शुक्रवार को प्रीमियर हुआ। रूसो ब्रदर्स निर्मित यह शो, एग्जीक्यूटिव, एक सिनेमाई यूनिवर्स का पहला इंस्टॉलमेंट है, जिसमें भारत, इटली, स्पेन और मैक्सिको में अलग-अलग शो शामिल होंगे। इस यूनिवर्स को स्टैब्लिश करने की दिशा में पहला कदम, सिटाडेट में वरुण धवन का कैमियो है, जिसे बड़ी चतुराई से अब तक छुपाया गया। वरुण, इंडियन वर्जन में भी नजर आने वाले हैं।

    ये है सिटाडेल के 5वें एपिसोड की स्टोरी

    सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन, एजेंसी के दो पूर्व जासूस हैं। आठ साल पहले दोनों ने एक दूसरे की यादों को मिटा दिया था और एक बार फिर से आमने सामने आ गए हैं। अब आतंकवादी संगठन मटियोर को हरा देना चाहिए, पांचवें एपिसोड का ज्यादातर हिस्सा फ्लैशबैक की भेंट चढ़ गया जिसमें  प्रियंका के किरदार और नादिया की बहुत सारी बैक स्टोरी सामने आती है।

    नादिया के पिता को लेकर होगा बड़ा खुलासा

    इस एपिसोड से पता चलता है कि आठ साल पहले, नादिया ने अपने बारे में खोज करने के बाद स्पेन जाने की कोशिश में जाने-माने आतंकवादी राही गंभीर से संपर्क किया था। जब मेसन केन (रिचर्ड मैडेन) और ओसी इखिले (कार्टर स्पेंस) ने गंभीर से बात करने का फैसला किया, तो नादिया ने खुलासा किया कि गंभीर वास्तव में उसके पिता हैं।

    स्पेशल थैंक्स में है वरुण का नाम

    फ्लैशबैक के कुछ सीन्स में राही गंभीर (ब्रिटिश-भारतीय अभिनेता पॉल बेजली) नादिया से मिलते हैं और उसे सिटाडेल से बचने और स्पेन जाने में मदद करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि बाजले ने राही गंभीर को शो में आवाज नहीं दी है, हालांकि उनकी आवाज को वरुण धवन ने डब किया है। इसकी पुष्टि तब होती है जब एपिसोड के अंत क्रेडिट में वरुण धवन के लिए 'स्पेशल थैंक्स' दिखाया जाता है। 

    खबरें और भी

    सिटाडेल के इंडियन वर्जन में होंगे वरुण धवन

    वरुण धवन, सामंथा रुथ प्रभु के साथ सिटाडेल के इंडियन वर्जन में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज को राज और डीके डायरेक्ट कर रहे हैं। वरुण ने सिटाडेल में प्रियंका के पिता के किरदार को अपनी आवाज दी है। इससे यह संकेत मिलता है कि भारतीय किस्त सिटाडेल का प्रीक्वल हो सकती है जिसमें वरुण एक युवा राही गंभीर की भूमिका निभा रहे हैं।