यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ये लोग हीरोइन कैसे बन जातीं' Priyanka Chopra को देख हैरान हो गई थी एक्ट्रेस, कहा- 'वह पतली और काली थी'
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ काम कर चुकी एक बड़ी अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि जब उन्होंने एक्ट्रेस को शुरुआती दौर में देखा था ...और पढ़ें

HighLights
- प्रियंका चोपड़ा शुरुआती दौर में हुई थीं जज
- प्रियंका चोपड़ा को एक एक्ट्रेस ने बुलाया काली
- प्रियंका को जज करने के बाद पछताईं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज ग्लोबल आइकॉन हैं, लेकिन अपने शुरुआती करियर में वह कई बार अपने रंग के चलते जज की गई हैं। उन्होंने कई बार रिवील किया है कि उन्हें अपने फिजिकल अपीयरेंस के लिए ताने मिल चुके हैं। हाल ही में उनकी एक को-स्टार ने भी बताया है कि जब उन्होंने प्रियंका को पहली बार देखा था तो उन्होंने क्या सोचा।
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में सनी देओल स्टारर फिल्म 'द हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यूं तो उनकी अदाकारी दमदार थी, लेकिन फिजिकल अपीयरेंस के लिए उन्हें जजमेंट का सामना करना पड़ा। 'किस्मत' में प्रियंका के साथ काम कर चुकीं स्मिता जयकर ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि प्रियंका को देख उन्होंने सोचा था कि कैसे-कैसे लोग हीरोइन बनने आ जाते हैं।
स्मिता ने प्रियंका को बताया काली-पतली
स्मिता जयकर ने फिल्मीमंत्र को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मैंने प्रियंका के साथ उनके शुरुआती दिनों की फिल्म किस्मत में काम किया था। वह बहुत दुबली-पतली और सांवली थीं। मुझे और मोहन जोशी को बताया गया कि वह हमारी बेटी का किरदार निभाएंगी। जब मैंने उन्हें देखा तो मैंने कहा, 'हे भगवान'। उस समय वह बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती थी। मैंने सोचा कि ये लोग हीरोइन कैसे बन जाते हैं।"
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra से ज्यादा बिजी रहती हैं उनकी बेटी Malti Marie, खुद अपनी प्लेटडेट्स करती हैं शेड्यूल
Photo Credit - Instagram
स्मिता को अपनी बात का हुआ पछतावा
स्मिता जयकर ने प्रियंका चोपड़ा को बाद में देखा तो उन्हें अपने जजमेंट का पछतावा हुआ। उन्होंने इस बारे में कहा, "प्रियंका चोपड़ा वाह थीं। मैंने सोचा, इस लड़की ने क्या कर दिया? वह पूरी तरह से डीवा बन गई। इसलिए आप किसी को जज नहीं कर सकते और ना ही कह सकते हैं, 'यार, यह किसको लेकर आए हो'। कुछ मालूम नहीं किसकी किस्मत कब बदल जाए। क्या एक्ट्रेस है, शानदार।"
खबरें और भी
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड पर सालों तक राज करने के बाद हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर रही हैं। हाल ही में वह हेड्स ऑफ स्टेट मूवी में दिखाई दीं। अब वह एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म SSMB 29 में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी।