Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जब Vijay ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा, Priyanka Chopra की खुल गई थी किस्मत; ब्लॉकबस्टर रहा था PC का डेब्यू

    Updated: Mon, 11 May 2026 05:07 PM (IST)

    थलापति विजय (Thalapathy Vijay) 24 साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले हीरो बने और उनके साथ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की किस्मत चमक गई। ...और पढ़ें

    थलापति विजय के साथ चमक गई थी प्रियंका की किस्मत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    थलापति विजय के साथ चमक गई थी प्रियंका की किस्मत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियल लाइफ में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके थलापति विजय (Thalapathy Vijay) बड़े पर्दे पर कई बार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। उन्होंने ऑन-स्क्रीन सोलो हीरो बनकर भ्रष्ट लोगों की क्लास लगाई है। 24 साल पहले भी उन्होंने फिल्म में भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोला था और इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा की किस्मत खुल गई थी।

    प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले सालों तक मॉडलिंग की। उन्होंने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और फिल्मों में एंट्री की। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू बॉलीवुड नहीं, बल्कि साउथ फिल्म से किया था। प्रियंका के पहले हीरो कोई और नहीं, बल्कि तमिलनाडु के CM विजय थे।

    जब भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़े थे विजय

    थलापति विजय और प्रियंका चोपड़ा ने साथ में तमिल फिल्म थमिझन (Thamizhan) थी। यह 'देसी गर्ल' की इकलौती तमिल फिल्म है। इस एक फिल्म ने प्रियंका की किस्मत चमका दी थी। फिल्म में विजय ने सूर्या का किरदार निभाया था जो एक वकील है और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। फिल्म में प्रियंका ने प्रिया का किरदार निभाया था।

    Priyanka Vijay Film

    सुपरहिट था प्रियंका का डेब्यू

    ऑन-स्क्रीन प्रियंका चोपड़ा और विजय की जोड़ी छा गई थी। फिल्म को न केवल पॉजिटिव रिव्यू मिला, बल्कि यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म की सफलता के बाद 2013 में तेलुगु में फिल्म को डब किया गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की वजह से नहीं हो पाया डेब्यू? रात 2 बजे प्रोड्यूसर के फोन ने तबाह कर दी थी एक्टर की जिंदगी

    हिट डेब्यू से चमक गई थी किस्मत

    प्रियंका चोपड़ा की पहली ही फिल्म इतनी बड़ी हिट होने के चलते बॉलीवुड के दरवाजे उनके लिए खुल गए थे। वह पहले सनी देओल के साथ फिल्म हीरो से डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ अंदाज से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। आज वह हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही हैं। जल्द ही वह तेलुगु फिल्म वाराणसी में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। 

    यह भी पढ़ें- Varanasi से पहले Priyanka Chopra के हाथ आई एक और बड़ी फिल्म, सर्वाइवल थ्रिलर में मचाएंगी तहलका