विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वो इतनी गुड लुकिंग नहीं...' निर्माता के कहने पर Priyanka Chopra ने करवाई थी नाक की सर्जरी, खराब हुआ था ऑपरेशन

Published: Thu, 10 Jul 2025 12:35 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज पहना और ग्लोबल स्टेज पर भारत का नाम रोशन किया। ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा ने करवाई की सर्जरी (फोटो-इंस्टाग्राम)
प्रियंका चोपड़ा ने करवाई की सर्जरी (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. प्रियंका चोपड़ा ने करवाई सर्जरी
  2. अंदाज में अक्षय कुमार के साथ आई थीं नजर
  3. सालों बाद प्रोड्यूसर ने सुनाया किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरती और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से लेकर ग्लोबल स्टार बनने तक, उनका लुक हमेशा उनकी इमेज का एक अहम हिस्सा रहा है। बॉलीवुड में दो दशक के करियर के बाद अभिनेत्री ने हॉलीवुड में भी नाम कमाया।

साल 2003 में आई थी अंदाज

अब हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका की पहली बड़ी फिल्म 'अंदाज' के निर्माता सुनील दर्शन ने एक बड़ा राज खोला है। साल 2003 में आई इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के अलावा लारा दत्ता भी मुख्य भूमिका में थीं। पंकज धीर, जॉनी लीवर, माया अलघ और अन्य ने सहायक भूमिकाओं में काम किया था।

यह भी पढ़ें- 'ये लोग हीरोइन कैसे बन जातीं' Priyanka Chopra को देख हैरान हो गई थी एक्ट्रेस, कहा- 'वह पतली और काली थी'

एक्टर्स पर होता है खूबसूरत दिखने का दबाव

दर्शन ने बताया कि प्रियंका जब उनके पास आई थी तो उन्होंने उन्हें नाक की सर्जरी कराने की सलाह दी थी। यह फैसला फिल्म के लिए लिया गया था। इस बयान ने इंडस्ट्री में ब्यूटी स्टैंडर्ड्स और उन पर होने वाली बहस को फिर से छेड़ दिया है। ये दर्शाता है कि एक्टर्स इंडस्ट्री में आने और पैर जमाने के लिए किस तरह का दबाव महसूस करते हैं।

माता-पिता दोनों अच्छे डॉक्टर थे

हालांकि दर्शन को अच्छा लगा जब प्रियंका ने उनकी सलाह तुरंत मान ली वह बहुत प्रभावित हुए। दर्शन ने कहा, "वह जानती थी कि यह जरूरी था और उसके पिता और मां बहुत अच्छे डॉक्टर थे। यह कोई बड़ी समस्या नहीं थी, उन्होंने इसे तुरंत ठीक कर दिया।"

प्रियंका ने बाद में पुष्टि की थी कि यह सर्जरी साइनस की समस्या से संबंधित थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि ऑपरेशन ठीक तरह से नहीं हुआ था, जिससे उनकी बॉलीवुड में शुरुआत लगभग पटरी से उतर गई थी।

दर्शन ने प्रियंका के बारे में क्या कहा?

दर्शन ने बताया कि हालांकि प्रियंका उस समय सुंदरता के पारंपरिक ढांचे में फिट नहीं बैठती थीं, लेकिन वह अन्य कारणों से अलग दिखती थीं। उन्होंने कहा, "वह पारंपरिक रूप से सुंदर नहीं थीं, लेकिन उनकी पर्सनैलिटी काफी इम्प्रेसिव थी और आवाज अट्रैक्टिव थी।"

यह भी पढ़ें- सेट पर Priyanka Chopra के साथ हुआ था बड़ा हादसा, बाल-बाल बची थी एक्ट्रेस की आंख, बोलीं- बारिश में नहीं करना...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।