Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra नाक की सर्जरी के बाद 2 फिल्मों से हुईं आउट, सेट पर कोरियोग्राफर ने लगाई थी फटकार

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 06:00 AM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल आइकॉन बन गई हैं। पहले मॉडलिंग की दुनिया पर राज किया फिर सिनेमा पर अभिनय का जादू चलाया और अब वह विदेश में सफलता के झंडे फहरा ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा को दो फिल्मों से कर दिया गया था बाहर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    प्रियंका चोपड़ा को दो फिल्मों से कर दिया गया था बाहर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा
    2. इंजीनियर बनना चाहती थीं प्रियंका
    3. मिस वर्ल्ड बनने के बाद मिली थी 4 फिल्म

     स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। किसी की कहानी कब, कौन सा मोड़ ले ले, यह कोई नहीं जानता। ऐसी ही फिल्मी कहानी है प्रियंका चोपड़ा की। बरेली से विश्व सुंदरी और फिर हिंदी सिनेमा से हालीवुड तक अपना नाम बना चुकीं प्रियंका की जन्मतिथि (18 जुलाई) पर जानिए उनकी दिलचस्प कहानी।

    हॉलीवुड में हिंदी सिनेमा से कई कलाकारों ने नाम रोशन किया है, लेकिन वहां स्थायी रूप से अपनी पहचान देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बनाई है। हालिया प्रदर्शित ‘हेड्स आफ स्टेट’ (Heads of State) हो या ‘क्वांटिको’, ‘बेवॉच’, ‘सिटाडेल’ जैसे शोज, हॉलीवुड का कैमरा प्रियंका चोपड़ा के अभिनय कौशल को पहचान चुका है। उन्हें मिली प्रसिद्ध ‘मेट्रिक्स’ फिल्म फ्रेंचाइज की ‘द मेट्रिक्स रिसरेक्शंस’ इसका प्रमाण है।

    बचपन में इंजीनियर बनना चाहती थीं प्रियंका

    अब प्रियंका एस.एस. राजामौली की पैन इंडिया फिल्म कर रही हैं। सफलता के शिखर पर विराजमान प्रियंका ने बचपन में कभी अभिनेत्री बनने या ब्यूटी क्वीन बनने का सपना तक नहीं देखा था। चिकित्सा, शिक्षा और सैन्य क्षेत्र में सेवारत स्वजनों के बीच पली-बढ़ी प्रियंका एयरोनाटिकल इंजीनियर बनने का सपना संजो रही थीं।

    Priyanka Chopra

    Photo Credit - Instagram

    ग्लैमर की दुनिया में उनके सफर का आगाज साल 1999 में हुआ, जब उनके 10 वर्षीय भाई सिद्धार्थ ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में आवेदन करने की सलाह दी। शुरुआत में उनकी मां झिझकीं, लेकिन बेटे के जोर देने पर उन्होंने 17 साल की प्रियंका के नाम का आवेदन भरकर भेज दिया। यहां से प्रियंका के जीवन की दिशा और दशा ही बदल गई।

    खबरें और भी

    मिस वर्ल्ड बनने की राह

    मॉडलिंग या सौंदर्य प्रतियोगिता का कोई अनुभव न होने के बावजूद प्रियंका मिस इंडिया प्रतियोगिता में टॉप पांच में थीं। उस रात मिस इंडिया यूनिवर्स लारा दत्ता, मिस इंडिया पैसिफिक दीया मिर्जा और प्रियंका के सिर पर मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज सजा। सलाह-मशविरा कर प्रियंका मिस वर्ल्ड की तैयारियों में जुटीं। यह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 50वां संस्करण था।

    Priyanka Chopra photo

    Photo Credit - Instagram

    उससे एक साल पहले युक्ता मुखी यह खिताब जीत चुकी थीं। प्रियंका ने एक साक्षात्कार में कहा भी था कि लगातार दो बार मिस इंडिया के विश्व सुंदरी बनने की संभावना नहीं थी। मिस यूनिवर्स 2000 बन चुकीं लारा के प्रदर्शन के बाद प्रियंका दबाव में थीं। पहले और दूसरे रनरअप की घोषणा के बाद विजेता के रूप में प्रियंका के नाम की घोषणा हुई और युक्ता मुखी ने उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया।

    टूट गई थी प्रियंका की नाक की सर्जरी

    महज छह महीने के अंदर ही प्रियंका चोपड़ा ने तीन हिंदी और एक तमिल फिल्म साइन कर ली थी। प्रियंका की किताब ‘अनफिनिश्ड’ के मुताबिक, ‘मैं ऊर्जा और उम्मीद से भरी हुई थी। उसी दौरान मेरी नाक की हड्डी टूट गई, जिसके लिए मुझे सर्जरी करवानी पड़ी। निर्माताओं तक अफवाह पहुंची कि सर्जरी के बाद मैं अलग दिख रही हूं।

    मुझे दो बड़ी फिल्मों से निकाल दिया गया। इसमें मेरी डेब्यू फिल्म भी थी। यह बहुत बड़ा झटका था। तीसरी फिल्म ‘द हीरो’ थी। फिल्म तो मिली, लेकिन सहायक भूमिका के साथ। चौथी तमिल फिल्म ‘थमिजन’ थी। फिर फिल्म ‘अंदाज’ में अहम भूमिका मिली, जिसमें लारा दत्ता और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे।’

    priyanka news

    Photo Credit - Instagram

    सेट पर प्रियंका को मिली फटकार

    केपटाउन (साउथ अफ्रीका) में ‘अंदाज’ के गाने की शूटिंग के दौरान अनुभव न होने के कारण करीब 30 टेक ले चुकी प्रियंका से कोरियोग्राफर राजू खान ने झल्लाकर कहा था- काम पर आने से पहले काम करना सीखो। संयोग से फिल्म की शूटिंग को कुछ दिनों के लिए रोकना पड़ा। तब प्रियंका ने प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य शिक्षक और अभिनेता पंडित वीरू कृष्णन से प्रशिक्षण लिया।

    जब फिल्म दोबारा शूट होनी शुरू हुई तो पहले ही शॉट को देख राजू ने कहा मुझे नहीं पता तुमने क्या किया, लेकिन अब तुम डांसर हो। बहरहाल, इस वाक्ये ने उन्हें मांझने का काम किया। फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और प्रियंका को मिला बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे नहीं पता था देसी बनने के लिए...' Priyanka Chopra को लोगों ने किया ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया जवाब