Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मुझे नहीं पता था देसी बनने के लिए...' Priyanka Chopra को लोगों ने किया ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया जवाब

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 04:47 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही जगह अपने शानदार अभिनय से दुनिया भर में नाम कमाया है। हाल ही में उनकी हॉलीवुड रिलीज फिल्म हेड्स ऑफ़ स्टे ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा को क्यों किया जा रहा ट्रोल (फोटो-इंस्टाग्राम)
    प्रियंका चोपड़ा को क्यों किया जा रहा ट्रोल (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. प्रियंका चोपड़ा को क्यो किया जा रहा ट्रोल?
    2. वड़ा पाव ना चुनने पर हुए खफा
    3. अब खुद एक्ट्रेस ने दिया जवाब

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा था जिसके बाद से लोग उन्हें देशा गर्ल कहने से कतरा रहे हैं। फैंस ने प्रियंका को विदेशा गर्ल बुलाना शुरू कर दिया है। दरअसल एक वीडियो में एंकर प्रियंका से सवाल करता है और उनसे कुछ फूड च्वाइसेज के बीच चुनने के लिए कहता है।

    प्रियंका क्यों नहीं रहीं देसी गर्ल?

    अभिनेत्री के जवाब के बाद से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल कई सारी फूड च्वाइसेज के बीच उनसे हॉट डॉग और वड़ा पाव में से एक चुनने के लिए कहता है तो वो तुरंत हॉट डॉग चुन लेती हैं। इसके बाद से लोग सोशल मीडिया पर कहने लगे कि अब वह 'देसी गर्ल' नहीं रहीं। अब अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर इस पर प्रतिक्रिया दी है।

    यह भी पढ़ें- 'ये लोग हीरोइन कैसे बन जातीं' Priyanka Chopra को देख हैरान हो गई थी एक्ट्रेस, कहा- 'वह पतली और काली थी'

    उस वीडियो का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, "वाह भाई। मुझे नहीं पता था कि देसी होने का भी कोई सिलेबस होता है। यह इतना सीरियस भी नहीं है।"

    वायरल वीडियो में क्या था?

    बता दें कि प्रियंका को अपनी फिल्म "हेड्स ऑफ स्टेट" के प्रीमियर पर भारतीय और अमेरिकी खाने की चीज़ों में से एक चुनने के लिए कहा गया था। शुरुआत एम्पानाडा और समोसे के बीच चुनाव से हुई, और अभिनेत्री ने दोनों चुनने में थोड़ा समय लिया। फिर उन्हें एनचिलाडा और चिकन टिक्का मसाला में से एक चुनने को कहा गया, और फिर से, पीसी दोनों चुनने में असमंजस में दिखीं। अंत में, उनसे हॉट डॉग और वड़ा पाव में से एक चुनने को कहा गया और पलक झपकते ही उन्होंने जवाब दिया, "यह हॉट डॉग होगा। मुझे वड़ा पाव बहुत पसंद है, लेकिन हॉट डॉग मेरी कमजोरी है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Pushpek Sidhu (@pushpeksidhu_)

    इस फिल्म में आएंगी नजर

    इस वीडियो के वायरल होते ही लोग प्रियंका को 'परदेसी गर्ल' कहकर बुलाने लगे। कई लोगों ने कमेंट किया कि वह अमेरिका जाने के बाद अपनी भारतीय जड़ों को भूल गई हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द एसएस राजामौली की अगली फिल्म में सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। अभी इस फिल्म का टाइटल 'SSMB29' तय किया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'वो इतनी गुड लुकिंग नहीं...' निर्माता के कहने पर Priyanka Chopra ने करवाई थी नाक की सर्जरी, खराब हुआ था ऑपरेशन